बेनीवाल की पार्टी आरएलपी और भाजपा के गठबंधन पर यह बोले सीएम गहलोत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जो प्रवासी होने के सवाल कर रहे हैं वे खुद ही प्रवासी है। लेकिन हम यह मामला नहीं उठाते। हम तो कहते हैं सर्व भूमि गोपाल की है। भाजपा की ओर से जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी व उनके पुत्र वैभव गहलोत को प्रवासी बताने पर मुख्यमंत्री ने यह बात कही। शुक्रवार को जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहली बार मुद्दों पर चुनाव नहीं हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न तो अपनी पार्टी की परवाह कर रहे हैं और ना ही आरएसएस की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाएं जैसे स्मार्ट सिटी, सांसद आदर्श गांव सभी के हालात बदतर है। भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉग लिखने पर उन्होंने कहा कि इससे देश के हालात समझ सकते हैं। उन्होंने वैभव गहलोत को टिकट जोधपुर से मिलने पर कहा कि यहां के लोगों ने मांग उठाई थी, इसलिए पार्टी ने टिकट दिया।

गठबंधन कर भाजपा पीछे हट रही
नागौर में रालोपा के हनुमान बेनीवाल से भाजपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि वे हमसे मिले थे लेकिन उनकी शर्तें कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व को मंजूर नहीं थी। यदि एलाएंस किया है तो भाजपा को सीट छोडऩे की क्या जरूरत पड़ी। भाजपा तड़प रही है, हाथ पैर मार रही है।

बता दें कि हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी का भाजपा के साथ गठबंधन और बेनीवाल के लिए नागौर लोकसभा सीट छोड़े जाने के सवाल पर गुरुवार को सचिन पायलट ने कहा, हम तो अपने कुनबे में ही जिताऊ उम्मीदवार देख रहे हैं।

लेकिन भाजपा तो इतनी कमजोर हो गई है कि उन्हें तो अपनी पार्टी में उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। अब वो आयात कर ला रहे हैं। सीटें छोड़ रहे हैं। इससे समझ लीजिए भाजपा के आज क्या हालात हैं? वैसे सभी लोग और दल किसी भी गठबंधन में शामिल होने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन हम चाहते हैं कि केन्द्र की सरकार के खिलाफ जो दल हैं, वे एकजुट रहें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I3cW6z
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment