राजस्थान में यहां होगा लोकसभा का सबसे बड़ा मुकाबला, दो बड़े चेहरों का भविष्य होगा दांव पर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

अप्रेल का महीना शुरू होते ही गर्मी के तेवर तीखे होने के साथ हिन्दी बेल्ट के राजस्थान में सियासी उबाल आना शुरू हो चुका है। कांग्रेस और भाजपा, दोनों ने मिशन-25 तय कर रखा है। भाजपा के सामने 2014 की तरह क्लीन स्वीप करने की बड़ी चुनौती है। जबकि कांग्रेस यहां चार महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश में जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रेल को प्रदेश की 13 लोकसभा सीट (Lok Sabha Election 2019) पर मतदान होगा। इसमें दो केन्द्रीय मंत्रियों के साथ दो बड़े नेताओं के पुत्रों का भविष्य तय होगा। कांग्रेस सभी सीट पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

 

इस चरण का सबसे बड़ा मुकाबला जोधपुर में होने वाला है। जहां भाजपा ने केन्द्रीय कृषि मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) को फिर से चुनाव में उतारा है। उनके मुकाबले में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के पुत्र वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने लम्बे इंतजार के बाद जोधपुर से भाजपा के गजेन्द्रसिंह शेखावत को टक्कर देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव को मैदान में उतारा है। पिछले कई माह से इसी नाम की ब्रांडिंग भी कांग्रेसजन कर रहे थे। जिसके बाद वैभव को चुनावी मैदान में उतारा गया।

 

वैभव गहलोत
शिक्षा: लॉ स्नातक
व्यवसाय: लॉ कंसल्टेंट फर्म, कॉरपोरेट कंपनी
राजनीतिक सफर: वैभव ने 2003 के विधान सभा चुनाव से राजनीति में एंट्री थी। वैभव पिता अशोक गहलोत के लिए सरदारपुरा से प्रचार करते रहे हैं। हालांकि उनकी राजनीति में एंट्री हो गई थी, लेकिन सक्रिय रूप से 2010 में पीसीसी सदस्य बनाया गया। 2014 में पीसीसी में महासचिव तथा वर्ष 2018 में उन्हें एआईसीसी का सदस्य नियुक्त किया गया। जिसके बाद अब वैभव सीधे लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मैदान में उतरे हैं।

 

गजेंद्रसिंह शेखावत
शिक्षा: जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र से एमफिल किया है
व्यवसाय: कृषि व्यवसाय से लंबे समय से जुड़े रहे। इथोपिया में फार्मिंग कार्य। पहले होटल व्यवसाय से जुड़े थे।
राजनीतिक सफर: गजेंद्रसिंह शेखावत 1992 में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद वर्ष 2014 में भाजपा ने पहली बार उन्हें जोधपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा। शेखावत ने जोधपुर के भूतपूर्व नरेश गजसिंह की बहन चंद्रेश कुमारी को 2014 के चुनाव में करारी शिकस्त दी थी। मोदी सरकार में सितंबर 2017 से शेखावत कृषि राज्यमंत्री हैं। विधान सभा चुनाव के दौरान प्रबंध समिति का अध्यक्ष बनाया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VhzbJg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment