धुंधाड़ा. लूणी उपखंड क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी के लिए हाहाकार मचना शुरू हो गया है। गांवों में पीने के पानी के कोई प्रबंध नहीं है। बड़ी राशि चुकाकर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे है। कई जगह तो एक टैंकर पानी मंगाने के लिए एक हजार रुपए तक चुकाने पड़ रहे है। गरीबों के लिए तो यह भी संभव नहीं है।
धुंधाड़ा, संत लिखमाराम नगर, जैनों का वास, पटेलो का वास, जोधपुर रोड़, गौर का चौक, जानादेसर, चिचड़ली, राबडिंया, हिगोला, पाबुनाड़ा, खेजड़ा नाड़ा, चिराई नगर, राणानाड़ा, गुलाबसागर, सतलाना, माधोपुरा, करनियाली, मोडी, चेनपुरा भाटान, कृष्णा खेड़ा, गोलियामगरा, बड़लिया, रामनगर, भाण्डु़खुर्द, भीलों की ढाणियां, भटिण्डा, पाबुपुरा भाटान, राकडी की ढाणी, मिठियां की ढाणी, सेलो की ढाणी, सर, सरेचां, सरदारगढ, निबोलानाड़ा, खाटावास, मोरडानाडा खाटावास, भीलों की ढाणियां खाटावास, प्रेमनाडा खाटावास, भाण्डुकलां, सांगरियां, झांलामण्ड, मोडाथली, धवा, मेलबा, चाली, दहिपडा खिचियान,, डोली, झंवर, बुझावड़ सहित अनेक गांवों में अभी से पेयजल संकट गहराने लगा हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि मई-जून की तेज गर्मी में में यहां क्या हाल होगा।
अवैध कनेक्शनों की भरमार-
ज्यादातर गांवों में पानी के अवैध कनेक्शनों की भरमार हैं। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कई जगहों पर पानी के टैंकर अवैध रूप से भरवाए जा रहे है।
इनका कहना-
पेयजल की विकट समस्या है पानी के लिए ग्रामीण तरस रहे है। स्थिति खराब है।
-भंवराराम पटेल, सरपंच सरेचा
पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है सरकार के नुमाइंदे व जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
-भंवरलाल साई, सरपंच जानादेसर
ढाणियों में रहने वाले बाशिंदे तथा पशु-पक्षी पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।
-ओमाराम विश्नोई, सरपंच खुडाला एवं सरपंच संघ अध्यक्ष लूणी
महिलाएं दिन भर पानी की तलाश में घूमने को मजबूर है गर्मी में पेयजल की विकट समस्या है।
-रेखा, सरपंच बडलिया
गरीब तबके को पेयजल की विकट समस्या से रोजाना जूझना पड़ रहा है।
-भल्लाराम पटेल, सरपंच सतलाना
विभाग के कर्मचारी पैसे लेकर पानी के टैंकर भरवाकर बेच रहे है। अवैध कनेक्शन से आपूर्ति में समस्या आ रही है।
-नरपतराज जैन, सरपंच भटिण्डा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WG54eH
0 comments:
Post a Comment