भट्टी की तरह तपा मारवाड़, फलोदी में पारा 45 के करीब

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर. समूचा मारवाड़ शुक्रवार को भी भट्टी की तरह तपता रहा। जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे में पारा 44.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहां दोपहर में मानो आसमान से शोले बरस रहे थे। बाड़मेर जैसलमेर और जोधपुर में तीखी धूप के साथ बादलों की आवाजाही बनी रही। तेज हवा के गर्म झौंकों से बदन में जलन महसूस हो रही थी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने के साथ आंधी आने की संभावना बरकरार है। आंधी के साथ छींटे भी गिर सकते हैं।

सूर्य नगरी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। सुबह से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर में तापमान 42.2 डिग्री रहा। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होने के साथ तेज हवा भी चलने लगी। हवा में तपिश होने से अत्यधिक गर्मी का अहसास हो रहा था। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी तेज गर्मी रही।
बाड़मेर में रात का पारा 28 और दिन का 42.7 डिग्री मापा गया। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 27.4 और अधिकतम 43.3 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UiDTdk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment