Facebook, Twitter या Instagram नहीं चलाते हैं विंग कमाण्डर Abhinandan, सोशियल मीडिया पर बने हुए हैं कई फर्जी एकाउंट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारतीय वायुसेना के विंग कमाण्डर अभिनंदन वद्र्धमान के नाम पर सोशियल मीडिया में फर्जी एकाउंट की बाढ़ आ गई है। उनके नाम से एकाउंट में विभिन्न सूचनाएं देने के बाद वायुसेना हरकत में आई है। वायुसेना ने एक बयान कर इसका खण्डन किया है। वायुसेना के अनुसार अभिनंदन का फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर कोई एकाउंट नहीं है।

वायुसेना के मिग-२१ बायसन के पायलट विंग कमाण्डर अभिनंदन जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट एफ-१६ के साथ फाइट होने व विमान क्रेश होने के बाद वे पीओके में पाक की गिरफ्त में आ गए थे। दो दिन बाद उनको पाक ने रिहा कर दिया और फिलहाल वे अस्पताल में आराम कर रहे हैं। अभिनंदन का पूरे देश में जोरदार स्वागत हुआ था और उनकी रिहाई व बहादुरी को लेकर सोशियल मीडिया पर सूचना व संदेशों की भरमार हो गई थी। इसी बीच कुछ लोगों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर उनकी फोटो का उपयोग कर फर्जी एकाउंट बना दिए और उस पर अनाधिकृत रूप से संदेश भेजने लगे।

ये हैं फर्जी एकाउंट

- IAFAbhinandanV
- abhinandanhere
- @_Pilotiaf
- @WC_Abhinandan
- @AbhiNandan_Wcdr
- @W_abhinandan



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/jodhpur-news/wing-commander-abhinandan-does-not-use-social-media-4240451/
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment