सुसाइड नोट में लिखा पत्नी हर रोज रुपयों की डिमांड करती हैं और दे दी जान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर। दहेज प्रताड़ना के झूठे आरोप में बुधवार को गिरफ्तार करने के बाद काजल और उसकी मां प्रेमलता को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। नागौरी गेट थानाधिकारी के अनुसार, 29 वर्षीय देवेंद्र पुत्र शिवसिंह सांखला का विवाह 2014 में काजल के साथ हुआ। इसके बाद से पत्नी काजल सहित उसके पीहर वाले पति देवेंद्र को परेशान करते थे।

 

पड़ोसी युवक की हरकतों से तंग आकर लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

 

पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर देवेंद्र ने एक दिसंबर 2016 को 15 पेज का एक सुसाइड नोट छोड़ कर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले देवेंद्र ने सुसाइड नोट में लिखा कि पत्नी काजल हर दिन रुपयों की डिमांड करती हैं। मकान अपने नाम करने के लिए दबाव बनाती है। इसके साथ ही पति व उसके माता-पति समेत उसके शेष परिवार वालों को भी परेशान करते हैं।

 

युवक ने दो बच्चों की मां से किया था प्रेम विवाह, मौत हुई तो शव तक लेने नहीं आए अपने

 

काजल ने डिमांड पूरी नहीं होने पर पति देवेंद्र और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ महिला पुलिस थाना जाकर दहेज प्रताड़ना का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। इससे परेशान होकर देवेंद्र ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस के अनुसार, बेटे देवेंद्र की मौत के बाद पिता ने पुलिस को सुसाइड नोट दिया और उसकी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में कहा कि दहेज प्रताड़ना का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने से उनके बेटे ने परेशान होकर आत्महत्या की है।

 

देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने होटल पर मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिला जोड़ा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/jodhpur-news/man-hangs-himself-blames-wife-in-suicide-note-4240462/
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment