जोधपुर .तनावड़ा गांव में पेट्रोल पंप के सामने स्थित हैंडीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री में रविवार मध्यरात्रि बाद भीषण आग लग गई। आधा दर्जन से अधिक दमकलें आग पर काबू पाने में जुटी हुई थी, लेकिन रात्रि ढाई बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था।सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल के अनुसार तनावड़ा गांव में पंप के सामने स्थित ओएसिस आर्ट एंड क्राफ्ट नामक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आधी रात के बाद आग लग गई। फैक्ट्री का विशाल गोदाम चपेट में आ गया और उसमें रखा हैंडीक्राफ्ट का सामान धूं-धूं कर जलने लगा। आग की लपटें आसमान छूने लगीं।
आसपास के लोगों ने पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना दी। बासनी व रीको की दमकलें मौके पर पहुंचीं। शास्त्रीनगर व नागौरी गेट से भी दमकलों को मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर कुछ काबू पाया जा सका।
इस दौरान श्रमिकों ने फैक्ट्री के गोदाम में रखा काफी सामान बाहर निकाल लिया। गौरतलब है कि शनिवार को बासनी एमआइए में कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। वायुसेना व सेना की दमकलों की मदद से उस आग पर काबू पाया जा सका था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CLPU01
0 comments:
Post a Comment