शिकारियों को पकडऩे के दौरान कार की टक्कर से घायल की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

शिकारियों को पकडऩे के दौरान कार की टक्कर से घायल की मौत

- वन्य जीव के लिए जान गंवाने को लेकर ग्रामीणों में रोष

जोधपुर.
बिलाड़ा थानान्तर्गत खेजड़ला ग्राम पंचायत में संबाडि़या रोड पर अइटया बेरा के पास कार में भाग रहे शिकारियों को पकडऩे के दौरान कार की टक्कर से घायल वृद्ध का रविवार रात मथुरादास माथुर अस्पताल में दम टूट गया। वारदात के नौ दिन बाद भी टक्कर मारने वालों की गिरफ्तारी न होने और अब वृद्ध की मौत से ग्रामीणों में रोष है।

थानाधिकारी सीताराम खोजा के अनुसार गत २२ मार्च की शाम अइटया बेरा के पास कार की टक्कर से घायल खेजड़ला गांव निवासी प्रतापराम (५८) पुत्र डूंगरराम माली का एमडीएम की आइसीयू में इलाज चल रहा था। उनका शव मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ग्रामीण का आरोप, गोली से घायल
गत २२ मार्च की शाम अइटया बेरा के पास तीन लोगों के वन्य जीवों का शिकार करने का पता लगने पर ग्रामीण जमा हो गए थे। इन्हें देख तीनों शिकारी कार में बैठ भागने लगे थे। इस दौरान शिकारियों ने गोलियां भी चलाईं थी। खेत पर काम कर रहे प्रतापराम ने मोटरसाइकिल से शिकारियों का पीछा शुरू किया तब शिकारियों ने कार से प्रतापराम की बाइक को जानबूझकर टक्कर मारी और वो गंभीर घायल हो गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकारियों ने प्रतापराम पर गोली चलाई थी। जबकि पुलिस का कहना है कि शरीर पर कार की टक्कर से चोट के निशान हैं। उन्हें गोली नहीं लगी थी।

गिरफ्तारी न होने से रोष

गत २३ मार्च को दर्ज मामले में पुलिस अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अब उनकी मृत्यु से ग्रामीणों में रोष है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ग्रामीणों के सोमवार सुबह मोर्चरी पहुंचने की संभावना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WCPlwV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment