मकान की छत से गिरे श्रमिक की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बासनी थाना क्षेत्र के मधुबन हाउसिंग बोर्ड इलाके में मंगलवार सुबह मकान की छत से गिरने से एक श्रमिक की मृत्यु हो गई। बासनी थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।

हेड कांस्टेबल बिरदाराम ने बताया कि मूलत: बिहार में जिला आरा हाल मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी शिवराज गुप्ता (48) मंगलवार सुबह किराए के मकान की छत पर बैठा था। इस दौरान अचानक वह सिर के बल छत से नीचे गिर गया। छत से एकाएक नीचे गिरने से उसके सिर में गम्भीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। श्रमिक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास रहने वाले अन्य श्रमिक वहां आए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद श्रमिक के शव को एम्स की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा। मृतक के पुत्र बीरबल कुमार की शिकायत पर मर्ग दर्ज किया गया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HgwbJQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment