जोधपुर. राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं व चुनावी प्रशिक्षण की तिथि आपस में टकरा रही है। इसके लिए उन्होंने संभागीय आयुक्त से मिल ज्ञापन सौंपा है। शिक्षक नेता मांगीलाल बुडिय़ा ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित कक्षा 10-12 व पांचवीं बोर्ड के परीक्षाओं को देखते हुए प्रशिक्षण की तिथि आगे बढ़ाई जाए। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सिणली व जिला मंत्री सुभाष बिश्नोई ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं और प्रशिक्षण की तिथि आपस में टकरा रही है। बोर्ड परीक्षाओं के दिनों में होने वाले प्रशिक्षण को आगामी तिथियों में करवाने की मांग की गई। जिससे बोर्ड परीक्षाएं सही तरीके से संचालित हो सके। बोर्ड परीक्षा संचालन और चुनाव प्रशिक्षण दोनों एक साथ करवाना संभव नहीं है। परीक्षा के दिनों में होने वाले प्रशिक्षण को आगामी दिनों में करवाने की मांग रखी। ताकि बोर्ड परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हो सके और चुनाव का प्रशिक्षण भी सही तरीके से शिक्षकों को मिल सके।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HLjtD9
0 comments:
Post a Comment