जोधपुर.
डांगियावास थानान्तर्गत काकेलाव गांव की सरपंच सुगना पालीवाल के पिता व चाचा पर गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को एमडीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डांगियावास पुलिस के अनुसार काकेलाव निवासी गणपतराम पालीवाल (58) पुत्र भंवरलाल पालीवाल ने बताया कि गांव से करीब 4 किमी दूर उनका फार्म हाउस है। वहां उन्होंने खेती के लिए जमीन के अंदर पानी की पाइप लाइन डाल रखी है। शनिवार रात करीब पौने दस बजे पाइप लाइन में लीकेज हो गया। वह अपने भाई नारायण राम के साथ पाइप लाइन की मरम्मत करने गए जहां पहले से छुप कर बैठे गांव के भगाराम पुत्र जीयाराम मेघवाल व उनके साथियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और मारपीट कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि गणपतराम पालीवाल खुद काकेलाव ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच है।
READ MORE : जोधपुर के इस गांव की 'यंग महिला सरपंच' ने कर दिखाया एेसा कमाल, हर जगह हो रही चर्चा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YhGoed
0 comments:
Post a Comment