ऑनलाइन मेपिंग नहीं होने का खमियाजा भुगत रहे किसान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बापिणी (जोधपुर). कस्बे में खरीफ व रबी की फसल के सरकारी खरीद केन्द्र पर 31 राजस्व गांवों के किसानों को राजस्व विभाग में ऑनलाइन मेपिंग नहीं होने का खमियाजा भुगतना पड़ रहा हैं। जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने लम्बी दूरी तय कर फलोदी व ओसियां जाना होगा।

 

समर्थन मूल्य खरीद एजेन्सी राजफैड फलोदी मार्केटिंग प्रबन्धक मुरली मनोहर व्यास ने बताया कि नवसृजित तहसील बापिणी के अधीन आने वाले ओसियां तहसील के सभी हल्का पटवार मण्डल के राजस्व गांवों का ऑनलाइन मेपिंग नहीं हुआ है, ये अभी तक पुरानी तहसील ओसियां में ही फीड है। फलोदी तहसील से बापिणी में आने वाले राजस्व गांवों के किसानों का खरीद केन्द्र बापिणी पर पंजीयन हो रहा है।

 

बापिणी खरीद केन्द्र होने के बावजूद रबी सीजन की सरसों व चना की फसल समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए तहसील क्षेत्र के स्थानीय कस्बे सहित आस-पास के 15 ग्राम पंचायतों के हजारों किसानों को अपनी उपज 60 से 100 किलोमीटर दूर जाकर बेचनी पड़ेगी। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष बाबूसिंह बापिणी ने बताया कि राजफै ड के प्रदेश में समर्थन मूल्य पर फसल खरीद के रोज नए नियम कायदे बनाने से किसानों को समर्थन मूल्य प्राप्ति से वंचित रहना पड़ रहाहै।


इनका कहना है

किसान ज्ञापन लिखकर देगें तो मैं कलक्टर को भेज दूंगा।
-रतनलाल रेगर, उपखण्ड अधिकारी ओसियां

यह पूरे राजस्थान की समस्या है,जिसका समाधान जयपुर एनआईसी से होगा ।
प्रक्रिया जारी है, जल्द हो जाएगा ।
-आईदान पंवार, तहसीलदार बापिणी


पंजीयन की समस्या ओसियां से बापिणी तहसील में आने वाले गांवो की है, जिनका पंजीयन एक दो दिन में शुरू हो जाएगा । वही बटाईदार अनुबंध के मामले में राजफैड से बात करेंगे।
-मुरली मनोहर व्यास, समर्थन मूल्य खरीद एजेन्सी राजफैड व फलोदी मार्केटिंग प्रबन्धक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V7j2FS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment