जोधपुर।
कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर छह में आपसी रंजिश के चलते दो युवकों में उपजे झगड़े में लाठी व चाकू से वार किए गए। चाकू से हमले में एक युवक घायल हो गया। कुड़ी भगतासनी थाने में मारपीट के परस्पर मामले दर्ज किए गए हैं। वारदात संबंधी सीसीटीवी फुटेज के वीडियो वायरल हुए हैं। पुलिस के अनुसार गत 21 मार्च को धुलण्डी पर दोपहर करीब डेढ़ बजे सेक्टर छह में पड़ोसी देवेन्द्र प्रजापत व करण राव के बीच विवाद हो गया। जो मारपीट में बदल गया। करण ने देवेन्द्र पर चाकू से हमले का डर दिखाया तो एकबारगी देवेंद्र घर में चला गया। दोनों पक्षों की महिलाएं भी बीच-बचाव में आईं। कुछ देर बाद देवेन्द्र लाठी लेकर घर की रैलिंग फांदकर बाहर आया और करण से झगड़ा करने लगा। जवाब में आरोपी ने भी चाकू निकाल लिया व वार करने लगा। इतने में देवेंद्र ने लाठी से उसके पांव में वार कर दिया। आवेश में आए करण ने चाकू से कई वार किए। जो देवेन्द्र के गर्दन, सिर व अन्य हिस्से में लगे। आस-पास पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को छुड़ाया। बाद में चाकू से घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया।
पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर करण के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया। वहीं, करण ने भी देवेन्द्र पर लाठी से पीटने का मामला दर्ज कराया। जांच कर रहे हैड कांस्टेबल सीताराम का कहना है कि चाकू से वार करने वाले करण व उसके पिता धनराज को साठ पुलिस एक्ट में पकडकऱ कार्रवाई की गई थी। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घायल देवेन्द्र के मकान का कुछ समय पहले निर्माण कार्य चल रहा था। तब निर्माण सामग्री के सडक़ पर फैली होने को लेकर करण ने ऐतराज जताया था। इसको लेकर दोनों में समझौता भी हो गया था। अब फिर से दोनों में झगड़ा हो गया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद झगड़ा
देवेन्द्र के मकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। पूरा झगड़ा कैमरे में कैद हो गया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। जिसमें दोनों के बीच झगड़े व चाकू से हमला होता नजर आ रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TGr72S
0 comments:
Post a Comment