राजस्थान-गुजरात सीमा पर पाकिस्तान ने तैनात किए जंगी विमान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

राजस्थान के श्रीगंगानगर से बाड़मेर बार्डर तक 1070 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा के समानांतर पाकिस्तान में 2 प्रमुख एयरफोर्स स्टेशन और 6 फॉरवर्ड एयरबेस हैं। पाक के दक्षिण में स्थित सबसे बड़े एयरबेस करांची के मसरूर और सहारा-ए-फैसल में लड़ाकू विमानों की पांच स्क्वाड्रन हैं। लेकिन भारत के साथ तनाव के बीच इन स्क्वाड्रन को पश्चिमी मोर्चे पर भेजा गया है। पाक एयरफोर्स चीफ मुजाहिद अनवर खान ने एक सप्ताह पहले फॉरवर्ड बेस का दौरा कर सैनिकों की हौंसला अफजाई की थी।

श्रीगंगागनर-बीकानेर के पास पाक एयरफोर्स अधिक सक्रिय
- रहीमयार खान: यह पाक का एडवांस अटैक बेस है जो श्रीगंगानगर और पंजाब के दक्षिण हिस्से के समानांतर है। यहां करांची से दो स्क्वाड्रन आ गई है। इसमें मिराज-3, मिराज-5 और एफ-16 विमान शामिल है।
- राजनपुर: रहीमयार खान के पास फॉरवर्ड एयरबेस है। यह भी श्रीगंगानगर के नजदीक है।
- बिहारी: पाक ने यह एयरबेस 2002 में भारत की ओर से किए गए ऑपरेशन पराक्रम से कुछ समय पहले ही तैयार किया था।
- रफीकी: बीकानेर के समानांतर पाक का पुराना एयरबेस, जहां इन दिनों एफ-16 का मूवमेंट बढ़ गया है। यहां मिराज-3 और मिराज-5 विमान तैनात है।

बाड़मेर-जैसलमेर के पास भी सक्रिय हुए एयरबेस
बाड़मेर और जैसलमेर के समानांतर पाक के मीरपुर खास, तलहर, नवाब शाइर और सुखहर फॉरवर्ड एयरबेस हैं। सामान्यत: बंद रहते हैं लेकिन भारत के साथ तनाव के बाद इन्हें भी एक्टिव किया गया है। यहां से प्रतिदिन पाक एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों की फ्लाइंग हो रही है।

सेटेलाइट नहीं होने से टोही विमानों से ले रहा टोह
पाकिस्तान के पास मिलिट्री सेटेलाइट नहीं है जबकि भारत ने अपने सेटेलाइट इस समय पाक के ऊपर कर रखे हैं। पाक ने चीन से इसके लिए लिंक मांगा है। इसके समानांतर पाक यूएवी (अनमेन्ड एरियल व्हीकल) से भारत पर निगाहें रखने की कोशिश कर रहा है। लेकिन भारतीय सेना ने पिछले एक पखवाड़े में पाक के 4 यूएवी मार गिराए, जिससे उसको 50 से 80 करोड़ का नुकसान हो चुका है। वैसे सामान्य दिनों में भी पाक के यूएवी अपनी सीमा में करीब 5 किलोमीटर ऊपर तक मंडराते हैं लेकिन इन दिनों भारत की आर्मी व एयरफोर्स सक्रिय होने से उसे नुकसान

हो रहा है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XRPwFX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment