अब जनाना अस्पतालों के लेबर रूम में प्रसवों पर नजर रखेगी प्रसव सखी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
अब प्रदेश भर के जनाना अस्पतालों में प्रसवों पर प्रसव सखी नजर रखेगी। अस्पतालों में प्रसव के लिए भर्ती की जा रही महिलाओं के साथ अब प्रसव सखी को रखने की व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई हैं। राज्य सरकार के निर्देश की पालना मेंं जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में भर्ती होने वाली महिलाओं के प्रसव सखी रखी जा रही है। यह सखी महिला के लेबर रूम, वार्ड में भी साथ रह सकती है। अस्पताल प्रशासन की ओर से किसी महिला को भर्ती करने पर उनके परिवार की महिला सदस्य को नाम परिचय पत्र बनाकर अनुमति दी जा रही है।

यह सखी न केवल लेबर रूम में चिकित्सा स्टाफ की मदद भी कर सकती है बल्कि प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिला का ध्यान भी रखेगी। गौरतलब है कि सरकार की ओर से जनाना अस्पतालों में प्रसव सखी केे रूप में परिवार की महिला सदस्य को साथ रहने की अनुमति देने के पीछे बड़ा कारण लेबर रूम से आने वाली शिकायतों को माना जा रहा है। कई बार ऐसी शिकायतें आती रही है कि लेबर रूम में प्रसव कराते समय अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ या चिकित्सक अन्य अच्छा व्यवहार नहीं करते। इस तरह की शिकायतों के समाधान के लिए परिवार की सदस्य को साथ रहने की अनुमति दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HiSVb8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment