लोकसभा चुनाव से पहले 12.58 लाख मतदाता करेंगे मतदान का रिहर्सल, 15 अप्रेल तक चलेगा अभियान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

रणवीर चौधरी/जोधपुर. जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोकसभा चुनाव से पहले 12 लाख मतदाता इवीएम व वीवीपेट मशीन से मतदान का रिहर्सल करेंगें। 10 विधानसभा क्षेत्रों में 11 मार्च से शुरू हुआ अभियान 15 अप्रेल चलेगा। बीएलओ 2550 मतदान केंद्रों पर प्रति दिन चार घंटें तक मॉक पोल (मतदान का रिहर्सल) करवा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के आधे मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया समझाना, खासकर युवा मतदाता जो पहली बार मतदान करेंगे। इसके साथ चार घंटे की अवधि में मतदान करवा कर प्रति मतदाता के मतदान के समय का एनालिसिस किया जाएगा।

यह रहेगी व्यवस्था

-प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच इवीएम व वीवीपेट मशीन
-एक दिन दो बूथ पर मॉल पोल करवाना हैं।
-बीएलओ हर बूथ के आधे मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर सुबह 8 से 12 बजे और 2 से शाम 6 बजे तक मतदान करवा रहे हैं।

मॉक पोल करवाएंगे

लोकसभा चुनाव से पूर्व जिले में कुल मतदाताओं में से आधे 12 लाख 58 हजार 971 मतदाताओं को इवीएम व वीवीपेट से मॉक पोल करवाएंगे।

प्रकाश राजपुरोहित, जिला निर्वाचन अधिकारी

एक मतदान केंद्र पर चार घंटे में मॉक पोल

जिला परिषद सीइओ अंशदीप ने बताया कि जिले में कुल 2550 मतदान केंद्रों पर 15 अप्रेल तक अभियान चलेगा। अभियान में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को विशेष तौर पर बुलाया जा रहा हैं। इसके साथ चुनाव के दिन आठ घंटें तक मतदान होते हैं। लेकिन हम हर मतदान केंद्र पर आधे मतदातओं से मॉक पोल करवा रहे हैं, तो रिहर्सल की अवधि चार घंटे रखी गई है। इससे बूथ पर होने वाले रिहर्सल से मतदान के समय का भी पता लगेगा कि वहां कितने समय में कितने लोगों ने मतदान किया।

जिले में 12 लाख 58 हजार 971 मतदाता रिहर्सल करेंगे
विधानसभा क्षेत्र........ मॉक पोल मतदाता

फलोदी .......116705
लोहावट.......117454
शेरगढ़ .......126937
ओसियां ......119450
भोपालगढ़ .....139873
सरदारपुरा .....116869
शहर ........100221
सूरसागर.......136087
लूणी ........150616
बिलाड़ा .......134763



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JdXVQV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment