एक संतोष ने दूसरी संतोष का छीन लिया हक, 11 साल से ऐसी जिन्दगी जी रही असल संतोष

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

-जिला परिषद से लेकर सरकार तक शिकायतें भेजी, लेकिन नहीं हुआ पदस्थापन
जोधपुर.
पंचायतराज विभाग में ग्राम रोजगार सहायक पद पर वर्ष 2008 में चयन की गई एक महिला को 11 साल बाद भी पदस्थापन नहीं मिला है। नियुक्ति के बाद पदस्थापन के लिए यह महिला जिला प्रशासन से लेकर पंचायतराज के अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं। मामला मंडोर पंचायत समिति के माणकलाव ग्राम पंचायत का है। जहां ग्राम रोजगार सहायक पद पर संतोष नाम की एक महिला ने दूसरी असल नियुक्ति वाली संतोष का हक मारते हुए नौकरी हथिया ली। मामले की जांच के बाद फर्जी संतोष को उसके पद से बर्खास्त किया जा चुका है, लेकिन असल संतोष को अभी तक अपने पद की नियुक्ति के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है।


चौकानें वाला पहलू तो यह है कि जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक पिछले सालों से शिकायतें करने के बावजूद महिला को अपने नाम की नियुक्ति पर पदस्थापन नहीं मिला है। जिला कलक्टर को दी शिकायत के अनुसार मंडोर रोड निवासी संतोष पुत्री अम्बालाल ने बताया कि जिला परिषद के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर 14 जुलाई 2008 को उसकी नियुक्ति माणकलाव ग्राम पंचायत में ग्राम रोजगार सहायक पद पर हुई थी। लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से संतोष पुत्री अम्बालाल को सूचना नहीं देकर उसकी जगह संतोष चौधरी पुत्री मंगलाराम को नियुक्ति दे दी गई।

आरोप है कि संतोष चौधरी ने कूटरचित दस्तावेज पेश किए और कागजों मेंं कांटछांट भी की। इसकी शिकायतें हुई और मामले की जांच हुई तो जिला परिषद ने संतोष चौधरी को दोषी मानते हुए उसे 17 अप्रेल 2013 को बर्खास्त कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद अभी तक असल संतोष यानि उसे इस पद पर नियुक्ति नहीं दी गई हैं। इसको लेकर परिवादिया संतोष पुत्री अम्बालाल ने मुख्यमंत्री तक शिकायत भेजी है।


जिला परिषद ने यह की कार्रवाई-
जिला परिषद की ओर से संतोष पुत्री अम्बालाल को 11 फरवरी 2019 को भेजी सूचना के अनुसार इस मामले में विकास अधिकारी मंडोर ने 17 अप्रेल 2013 को संतोष पुत्री मंगलाराम की सेवाएं समाप्त कर दी थी। इस मामले में दोषी सरपंच के विरूद्ध धारा 38 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही जांच में दोषी तत्कालीन ग्राम सेवक चतुर्भुज ढाका के खिलाफ भी 16 सीसीए में आरोप पत्र देते हुए कार्रवाई की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Uor4Kj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment