जोधपुर crime file : अपराध की इन संगीन घटनाओं ने शांत शहर में दी दहशत भरी दस्तक, पढ़े यह खबरें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

महिला की संदिग्ध हालात में मौत
जोधपुर. भगत की कोठी पीली टंकी के पास स्थित मकान में बुधवार रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कारणों का पता नहीं लग पाया है। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचित किया। उप निरीक्षक अनिल बिश्नोई के अनुसार पीली टंकी के पास निवासी शारदा चौधरी (24) पत्नी महेन्द्र बेनीवाल की संदिग्ध हालात में मृत्यु हुई है। रात को उसके फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका का शव घर में चारपाई पर मिला। पति ने पुलिस को शारदा के आत्महत्या करने की जानकारी दी, लेकिन पुलिस मामले को संदेहास्पद मान रही है। घर पर पति-पत्नी ही थे। दोपहर में दोनों में तकरार भी हुई थी। मृतका की सास कुम्भ गई हुई है। जबकि ससुर गांव में हैं। मृतका की शादी चार माह पहले ही हुई थी। उसका पीहर खींवसर तहसील के आचीणा गांव में है। उन्हें कोई संतान नहीं है। मृतका का भाई रात को मौके पर पहुंचा। पीहर व अन्य परिजन के इंतजार के चलते फिलहाल देर रात तक महिला का शव घर पर ही था।

----------

ट्रेन की चपेट से महिला की मौत
जोधपुर. सांगरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मानसिक बीमार एक महिला की मौत हो गई। कुड़ी भगतासनी थाने में मर्ग दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मूलत: जालोर में नौसरा थानान्तर्गत वेडिय़ा गांव हाल सांगरिया फांटा के पास रामदेव नगर निवासी कमला (40) पत्नी बुटाराम मेघवाल सुबह घर से निकल गई थी। कुछ देर बाद सांगरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर वह घायल मिली। घर से निकलने के बाद ट्रेन की चपेट में आने से वह घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत्यु हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा। वह मानसिक बीमार बताई जाती है।
----------

सडक़ दुर्घटना में घायल ने दम तोड़ा
लूणी. अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सालावास निवासी लादूराम 60 वर्ष पुत्र जावताराम देवासी निम्बला गांव स्थित टोल नाके पर सुरक्षा गार्ड के रुप पर कार्य करता था। 25 जनवरी व मोटर साइकिल से निम्बला जा रहा था, इस दौरान दोपहर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 29 जनवरी को इसकी मृत्यु हो गई। यह मामला लूणी थाने में बुधवार को दर्ज करवाया गया।
----------

युवती की मोपेड से बैग चोरी
जोधपुर. शास्त्रीनगर थानान्तर्गत न्यू पावर हाउस रोड स्थित बैंक के बाहर खड़ी एक मोपेड की डिक्की से कोई अज्ञात व्यक्ति युवती का बैग चुरा ले गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार न्यू पावर हाउस रोड निवासी क्षमा मिश्रा मंगलवार को क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ इण्डिया गई। उसने बैंक के बाहर मोपेड खड़ी कर दी। वह बैंक से लौटी और हेलमेट निकालने के लिए डिक्की खोली तो वहां रखा एक बैग गायब था। जिसमें चार एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड और 28 सौ रुपए रखे थे। युवती ने पुलिस को सूचना दी। मौका मुआयना करने पर बैंक के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने पर एक युवक मोपेड के पास खड़ा नजर आया है। अंदेशा है कि उसी ने बैग चुराया होगा। उसकी पहचान व सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
--------

जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों से मारपीट कर चेन लूटी
जीजा के जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद लौट रहे दो युवकों से देवनगर तिराहे पर दो मोटरसाइकिल सवार चार-पांच जनों ने मारपीट की और दो चेन चुरा ले गए। देवनगर थाने में मारपीट व लूट का मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार महात्मा गांधी अस्पताल के क्वार्टर निवासी अनिल तंवर के जीजा मनोज के जन्मदिन पार्टी की पार्टी थी। जिसमें शामिल होने के बाद अनिल व उसका मित्र अजय मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल पर हुडक़ो क्वार्टर से घर लौट रहे थे। इस दौरान दोनों मित्र देवनगर तिराहा पहुंचे, जहां दो मोटरसाइकिल पर आए चार-पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। बाइक रोकते ही युवक नीचे उतरे और दोनों मित्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने मित्र अजय के गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन व अनिल तंवर की कृत्रिम सोने की चेन व सोने का पैंडेंट लूट लिया। अनिल की चेन कृत्रिम सोने की है, लेकिन सोने का पैंडेंट सोने का है। वारदात के बाद आरोपी ने नजदीक स्थित पुलिस थाने में सूचना दी। पुलिस ने लुटेरों की तलाशी के लिए नाकाबंदी कराई, लेकिन इनको कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस का कहना है कि चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। जांच की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NiFvgj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment