केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी के प्रयास लाए रंग, जोधपुर व पाली को नए केन्द्रीय विद्यालय की सौगात

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
अब तक शहरों में ही केन्द्रीय विद्यालय खोले जाते रहे, लेकिन कुछ समय पहले पाली सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री पी.पी. चौधरी के प्रयास से केन्द्र सरकार की ओर से जोधपुर के तिवंरी गांव व पाली के हेमावास गांव को भी केन्द्रीय विद्यालय की सौगात दी गई थी। अब वह दिन आ गया, जब इन गांवों में केन्द्रीय विद्यालयों के भवनों का निर्माण शुरू होगा। तिवंरी में केन्द्रीय विद्यालय का शिलान्यास मंगलवार तथा हेमावास में केन्द्रीय विद्यालय का शिलान्यास 28 फरवरी को किया जाएगा।


दोनों ही स्कूलों का शिलान्यास केन्द्रीय मंत्री चौधरी के हाथों ही करवाया जाएगा। केन्द्रीय विद्यालय तिंवरी वर्तमान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिंवरी में अस्थाई रूप से शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए संचालित है। 2340.80 लाख रुपये की धनराशि से निर्मित होने वाले नए भवन में 12 कक्षा कक्षों सहित, 1 प्रधानाचार्य कक्ष, 1 लाईब्रेरी, 4 लैब, 300 स्क्वायर फीट का मल्टीपरपज हॉल, 9 स्टाफ क्वार्टर एवं बाउण्ड्री वाल का निर्माण किया जाना है।

इस विद्यालय की स्वीकृति वर्ष 2018 के जून माह में मिली। इसी के साथ केन्द्रीय विद्यालय पाली को भी स्वीकृति मिली। गौरतलब है कि पाली संसदीय क्षेत्र में दोनों नए केन्द्रीय विद्यालय से पहले कोई केन्द्रीय विद्यालय नहीं था। किसी भी संसदीय क्षेत्र में एक कार्यकाल में दो केन्द्रीय विद्यालय नहीं खोले गए। दोनों नए केन्द्रीय विद्यालयों से प्रतिवर्ष सैकड़ों बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। चौधरी ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय में जिस स्तर की पढ़ाई होती उसके लिए अच्छे शहरों में लाखों रुपये की फीस वसूली जाती है, केन्द्रीय विद्यालय खुलने से स्थानीय बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उचित फीस में मिलने लगेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IBPM8L
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment