आसोप (जोधपुर). कस्बे व निकटवर्ती दाड़मी गांव में शनिवार रात्रि को कुछ लुटेरों ने करीब एक दर्जन मकानों पर धावा बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने घरों में घुसकर मारपीट भी की तथा घरों से सोने के आभूषण व नकदी चुराकर ले गए। आरोपियों का फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात बारह बजे चार-पांच लुटेरे कस्बे में मोहम्मद अली खैरादी पुत्र अब्दुल करीम खैरादी के घर में घुसकर धावा बोल दिया। उन्होंने लोहे के पाइप व लाठियों से हमला कर मोहम्मद अली को घायल कर दिया। उसके बाद घर से 3 तोला सोना, 20 तोला चांदी के जेवर व 43 हजार रुपए की राशि ले गए। यहां वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी निकटवर्ती दाड़मी गांव पहुंचे। इस गांव में गिरोह ने करीब एक दर्जन से अधिक घरों में वारदात को अंजाम दिया।
दाड़मी गांव में शनिवार रात को नन्दकिशोर सोनी, रामकरण चंवेल, सीताराम चवेल, थावरराम मेघवाल, बाबूराम मेघवाल, ओमाराम चवेल, जगदीश चवेल, रामनिवास चवेल, प्रकाश चवेल, भंवरलाल चवेल के घरों पर धावा बोला। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर मारपीट भी की। सभी आरोपी हथियारों से लैस थे।
इस दौरान आरोपी इन घरों से करीब 20 तोला सोना, एक किलो से ज्यादा चांदी, 10 हजार रुपए तथा अन्य कीमती सामान ले गए। वारदात के दौरान लुटेरे हथियारों से लैस थे तथा उन्होंने लोगों से मारपीट की। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस थाना आसोप की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वारदातों का जायजा लिया। उसके बाद पीडि़त परिवारों से जानकारी ली गई। लेकिन, आरोपियों का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। इन वारदातों से गांवों में खौफ का माहौल है।
गौरतलब है कि नियमित पुलिस गश्त होने के बावजूद क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं पर कोई अंकुश नहीं लगा है। आए दिन हो रही चोरी व लूट की वारदातों से ग्रामीणो में आक्रोश है। चोरी व लूट की बढ़ती घटनाओं से पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल ड़े होना शुरू हो गए। आसोप कस्बे सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि चोरी व लूट की वारदातों का जल्दी ही खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2t5iyUG
0 comments:
Post a Comment