स्वाइन फ्लू का डर, घर घर पहुंच रही मेडिकल टीमें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भोपालगढ़. प्रदेश में स्वाइन फ्लू के घातक कहर से इस साल रविवार तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है और इसमें सर्वाधिक मौतें जोधपुर जिले में हुई है। ऐसे में भोपालगढ़ क्षेत्र सहित जिले भर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से सतर्क होकर काम करने लगा है और ग्रामीण इलाकों में भी चिकित्सा विभाग की अलग-अलग टीमें घर-घर जाकर सर्वे करने का काम कर रही है। इस कड़ी में क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी विभागीय कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जांच करने के साथ ही टेमी फ्लू का वितरण किया जा रहा है।
अब जोधपुर जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों के साथ ही भोपालगढ़ ब्लॉक स्तर पर भी क्षेत्र के मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ दिलीप चौधरी की अगुवाई में चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा संभालते हुए ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांव-ढाणियों में घर-घर जाकर लोगों को स्वाइन फ्लू के बचाव के बारे में जानकारी देकर स्वाइन फ्लू प्रभावितों का सर्वे भी किया जा रहा है। इस दौरान चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ द्वारा ग्रामीण इलाकों में लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए टेमीफ्लू की टेबलेट का भी वितरण किया जा रहा है। दूसरी ओर आयुर्वेद विभाग की ओर से भोपालगढ़ ब्लॉक के कई अस्पतालों में आयुर्वेदिक औषधियों से निर्मित काढ़े का भी लोगों में वितरण किया जा रहा है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2t2cZWL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment