मार्च का आगमन सर्दी के साथ, कल रहेगा बादलों का मौसम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर. देश के उत्तरी हिस्सों में बर्फबारी के कारण गुरुवार को प्रदेश में सर्दी का मौसम रहा। तीखी धूप खिलने के बावजूद हवा में ठण्डक थी जिससे लोगों को गर्म कपड़े वापस पहनने पड़े। माउंट आबू में पारा 4 डिग्री पर पहुंच गया। वहां कड़ाके की सर्दी के कारण पर्यटक व स्थानीय लोगों की धूजणी छूट पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को फिर से बादलों की घनी आवाजाही रहेगी।

सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह-सुबह सर्दी के कारण लोगों को स्वेटर, जैकेट और शॉल ओढऩे पड़े। सूरज निकनले के बाद तीखी धूप खिली। धूप में चुभन लेकिन छांव में सर्दी लग रही थी। एकदम से सर्दी बढऩे के कारण शहरवासी हेरान थे। देश के उत्तरी हिस्से से आ रही ठण्डी हवा के कारण हवा में ठण्डक घुली हुई थी। दोपहर में तापमान 26.2 डिग्री पर पहुंच गया, बावजूद इसके मौसम में सर्दी बरकरार थी। रात को भी सर्दी का मौसम रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में अधिक सर्दी रही। शुक्रवार को बादलों की हल्की आवाजाही के साथ सामान्य मौसम बना रहेगा लेकिन शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से घने बादल छाए रहने की संभावना है।
जैसलमेर और बाड़मेर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 11.3 और अधिकतम 26.4 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का पारा 12.6 व दिन का 28 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XtLrrp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment