रोडलाइट पर लगेगी ऐसी चिप, रोजाना होगी एक लाख रुपए की बचत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 


जोधपुर. जोधपुर नगर निगम शहर की रोडलाइट के बिल को कम करने के लिए रोडलाइट के हर पोल पर ऐसी चिप लगाएगी जिससे रोजाना करीब एक लाख रुपए की बचत होगी। चिप लगाने पर करीब तीन करोड़ रुपए का खर्चा आएगा।

1-प्रत्येक रोडलाइट पर आरटीसी ( रीयल टाइम कंट्रोलर) चिप लगाएंगे

2. चिप लगने से लाइट पचास प्रतिशत तक डिम हो जाएगी

3. रात्रि बारह बजे से सुबह पांच बजे तक लाइट डिम करेंगे

4. 120 वॉट की लाइट रात्रि में 60 वॉट की हो जाएगी।

..............

यूं समझें बचत का गणित

-66,884 रोडलाइट पर एलईडी लगी हैं।

-40,376 रोडलाइट पर 120 वॉट की एलईडी लगी है।

-शेष एलइ,डीडी 110, 72 व 20 वॉट की हैं।

-लाइट डिमिंग से 50 हजार अलग-अलग वॉट की एलईडी से औसत रोजाना 12 हजार से 14 हजार यूनिट की बचत करेंगे।

-1 लाख रुपए की बिजली की बचत होगी।

.........

जल्द लगाएंगे चिप

-रोडलाइट का बिजली का बिल कम करना निगम की प्राथमिकता में है। इसके लिए सभी रोडलाइट पर चिप लगाएंगे। प्रपोजल तैयार है। तीन करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। एक चिप करीब छह सौ रुपए की आएगी। इसके अलावा बिजली बचत के अन्य प्रयास भी होंगे। जिनमें सार्वजनिक स्थलों जहां करीब 10 हजार रोडलाइट हैं, वहां रात्रि 11 बजे बाद एक छोडकऱ एक रोडलाइट जलाई जाएगी।

-घनश्याम ओझा, महापौर

..............

पहले एलईडी से की 22 करोड़ की बचत

नगर निगम क्षेत्र में कुल 73400 रोडलाइट हैं। अब तक 66884 रोडलाइटों कों एलईडी में बदला जा चुका है। इससे विद्युत उपयोग में 52 प्रतिशत की बचत हुई है। एलईडी लाइट लगने के बाद डिस्कॉम के विद्युत बिल में जुलाई 2018 से दिसम्बर 2018 तक कुल 192.70 लाख यूनिट की कमी हुई है। जिससे रोडलाइट के बिलों में 2283.84 लाख रुपए की बचत हुई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IIgrki
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment