जोधपुर में स्वाइन फ्लू से 42 मरीजों की मृत्यु, 586 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सर्दी के असर के चलते जोधपुर शहर में स्वाइन फ्लू का कहर कम नहीं हो रहा है। बीते एक माह में जोधपुर में 40 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। स्वाइन फ्लू के नए पॉजीटिव रोगी सामने आ रहे हैं और प्रतिदिन एक मरीज की मृत्यु भी हो रही है। सोमवार को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव दो मरीजों की मृत्यु हो गई। एक मरीज की मौत एमडीएम अस्पताल तो दूसरे मरीज की मृत्यु निजी अस्पताल में हुई।


एसएन मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 54 मरीजों के सैम्पलों की जांच की गई। जिसमें से 13 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। पॉजीटिव मरीजों में से अस्पताल में भर्ती बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना निवासी 69 वर्षीय रिडमल की मृत्यु हो गई। इसी प्रकार से सोमवार सुबह देणोक निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु गोयल अस्पताल मेंं हो गई। गौरतलब है कि जोधपुर जोन में इस साल जनवरी माह से अब तक 2007 सैम्पलों की जांच की गई। जिसमें से 586 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। पॉजीटिव मरीजों में सेे अब तक 42 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।


गर्मी बढ़ेगी तो कम होगा स्वाइन फ्लू-
चिकित्सकों का मानना है कि सर्दी का असर लगातार जारी रहने से स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि पिछले सप्ताह की तुलना में अब पॉजीटिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। आगामी दिनों में यदि चार दिन एक साथ गर्मी पडऩे पर स्वाइन फ्लू कम हो जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DSuuze
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment