बेरहमी से हत्या.. अर्धनग्न अवस्था में मिला युवती का शव, पुलिस ने जताया ये संदेह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत भदवासिया क्षेत्र के जगजीवन राम कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक खाली भूखंड में अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में युवती की हत्या कर शव को चारदीवारी वाले भूंखड में छिपाने व बलात्कार की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम के घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए हैं तथा शिनाख्त के लिए शव को एमजीएच मोर्चरी रखवाया गया है।

महामंदिर पुलिस के अनुसार भदवासिया क्षेत्र में जगजीवन राम कॉलोनी में सोमवार दोपहर 12 बजे कॉलोनी में रहने वाले बच्चे चारदीवारी वाले खाली भूखंड में बेर खाने गए थे। इस बीच झाडि़यों में युवती के शव को देखकर चिल्लाते हुए बाहर आए तो लोगों को शव के बारे में पता लगा। पुलिस को युवती के शव पर चोट के निशान नहीं मिले। युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद भी युवती की पहचान नहीं हो पाई।

पुलिस की आरंभिक जांच अनुसार युवती की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। युवती की मौत करीब 15 से 20 घंटे पहले होना बताया जा रहा है। शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के कारण बलात्कार या छेडखानी का संदेह जताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगी। जिस खाली भूखंड में शव मिला है उसके चारों ओर 15 फीट ऊंची चारदीवारी बनी हुई है। भूखंड के आस-पास कई मकान बने हुए हैं। अज्ञात लोग इस भूखंड के बारे में कम ही जानते हैं। एेसे में कॉलोनी में रहने वाले किसी शख्स के हत्या में मिलीभगत होने की आशंका जताई जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2sBMw2a
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment