10 मरीजों को स्वाइन फ्लू, 21 दिन में 433 को बनाया शिकार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में एच- एन-1 के रोगियों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की जारी रिपोर्ट में 10 मरीजों को स्वाइन फ्लू होना सामने आया है।

जारी रिपोर्ट के अनुसार गोलिया जेठमल बाड़मेर निवासी 23 वर्षीय युवती, भूरटिया कवास बाड़मेर निवासी 25 वर्षीय युवक, गोलिया जेठमल बाड़मेर निवासी 25 वर्षीय युवती, जोधपुर निवासी 10 वर्षीय बालक, नागौरी गेट निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, बाड़मेर निवासी 31 वर्षीय पुरुष, जैतारण पाली निवासी 48 वर्षीय महिला, आरटीओ बीजेएस निवासी 22 वर्षीय युवती, नागौरी बेरा मंडोर निवासी 24 वर्षीय युवक और मेड़ती गेट निवासी 25 वर्षीय युवक का स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया हैं। वहीं अब तक इस साल स्वाइन फ्लू के 433 रोगी सामने आ चुके हैं और 29 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। सीएमएचओ डॉ. सुनील बिस्ट ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सघन स्क्रीनिंग अभियान के पहले दिन 21543 घरों में 63,478 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 40 संदिग्ध मरीजों को टेमिफ्लू दी गई।

स्वाइन फ्लू की दवा पिलाई

मेघवाल छात्रावास शिक्षण संस्थान मसूरिया में 150 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। छात्रावास अध्यक्ष हीरालाल मेघवाल व मंत्री हरिशंकर बारूपाल ने बताया कि डॉ. सुमन परिहार की ओर से सभी छात्रों, समाज के बच्चों और गणमान्य लोगों को काढ़ा पिलाया गया। कार्यक्रम में कांगे्रस नेता राजेश गहलोत और दलित नेता घनश्याम मेघवाल ने बच्चों को काढ़ा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2T5RFLD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment