बजरी परिवहन के लिए मांगी तीस हजार मासिक बंधी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बजरी परिवहन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद दो सिपाहियों ने बजरी ढोने वाले डम्पर मालिकों से न सिर्फ तीस हजार रुपए मासिक बंधी मांगी, बल्कि दस हजार रुपए लेने के बाद और दस हजार रुपए की मांग की। डम्पर मालिकों की ओर से रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड कर एसीबी में शिकायत कर दी। एसीबी ने जांच के बाद निलम्बित हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूरणसिंह भाटी ने बताया कि करवड़ थाने के निलम्बित हेड कांस्टेबल भोपालराम और कांस्टेबल जयराम के खिलाफ मामला दर्ज कर ब्यूरो के सिटी चौकी प्रभारी को जांच सौंपी है। मामले में दोनों सिपाहियों के अलावा अन्य की भूमिका के बारे में भी जांच की जाएगी।

हर महीने की तीस हजार बंधी

ओसियां निवासी डम्पर चालक बाबू खां और याकूब खां ने एसीबी में पेश परिवाद में बताया कि दोनों सिपाहियों ने बजरी परिवहन में छूट के लिए तीस हजार रुपए मासिक बंधी की मांग की थी। दोनों ने गत वर्ष अक्टूबर में दस हजार रुपए ले भी लिए थे। इसके बाद दस हजार रुपए और देने के लिए वे फोन करके दबाव डाल रहे थे। इससे परेशान डम्पर मालिकों ने इनकी बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ब्यूरो को सौंप दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CdY7J8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment