लोहावट (जोधपुर). लोहावट-जालोड़ा सडक़ पर पाबड़ो की ढाणी के पास बुधवार देर शाम को दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर लोहावट पुलिस भी मौके पर पहुंची।
सहायक उप निरीक्षक घासीलाल मीणा ने बताया कि देर शाम को लोहावट-जालोड़ा रोड पर एक बाइक सवार लोहावट से जालोड़ा की तरफ अपने घर, तो दूसरा बाइक सवार जालोड़ा से आ रहा था। उस दौरान पाबड़ों की ढाणी के पास दोनों मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गई। इस एक बाइक पर सवार जांगू बाना की ढाणी जालोड़ा निवासी मुन्नाराम (30) बचनाराम विश्नोई गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे निजी वाहन से लोहावट चिकित्सालय में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मुन्नाराम को मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को लोहावट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सुपुर्द किया।
पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लिया। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। वहीं इस संबंध में लोहावट पुलिस थाना में जांगू बाना की ढाणी जालोड़ा निवासी सोहनराम पुत्र गाडूराम विश्नोई ने मामला दर्ज करवाया है। मामले में की जांच एएसआई कानाराम मेघवाल को सौंपी गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RmTAOQ
0 comments:
Post a Comment