अपराधियों की सूचनाएं एकत्रित करेगी इंटेलीजेंस यूनिट, साइबर क्राइम यूनिट व पर्यटक थाने के लिए भी कवायद तेज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

विकास चौधरी/जोधपुर. अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में नए साल में क्रिमिनल इंटेलीजेंस यूनिट व साइबर क्राइम यूनिट गठित होंगी। पर्यटकों को सुरक्षा का माहौल उपलब्ध करवाने के लिए साढ़े तीन साल पहले स्वीकृत पर्यटक पुलिस स्टेशन की कवायद भी तेज कर दी गई है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक थाने में कांस्टेबल सूचनाएं एकत्रित करते हैं। क्रिमिनल इंटेलीजेंस यूनिट (सीआइयू) के गठन के बाद अपराधियों की गतिविधियों पर गोपनीय तरीके से नजर रखी जाएगी और उनके संबंध में सूचनाएं जुटा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने सन् 2005 में जोधपुर में इस यूनिट के गठन की स्वीकृति दी थी।


वर्ष 2017 में स्वीकृत हुई थी साइबर क्राइम यूनिट वर्तमान दौर सूचना व संचार क्रांति का युग है। जिसमें नित नए-नए तरीके से अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे अपराधियों सेस निपटने, उन्हें पकडऩे व अपराध पर रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने बजट घोषणा में साइबर क्राइम यूनिट (सीसीयू) के गठन की घोषणा की थी। फिर 15 नवम्बर 2017 को इसकी स्वीकृति दी थी। यूनिट के गठन से पुलिस स्टेशनों में दर्ज होने वाले मामलों की जांच में मदद मिलेगी। साथ ही खातों से ऑनलाइन रुपए निकालने वाले गिरोह तक पहुंचने में भी मददगार साबित होगा।

वर्ष 2013 से ठण्डे बस्ते में पर्यटक थाना
जोधपुर राज्य का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। इनकी सुरक्षा के लिहाज से 31 मई 2013 में पर्यटक पुलिस स्टेशन खोलने की स्वीकृति दी गई थी। लेकिन यह अब तक मूर्त रूप नहीं ले पाया है। पर्यटकों की आवाजाही वाले क्षेत्र में थाने के लिए जगह न मिलने की वजह से यह थाना अभी तक ठंडे बस्ते में है। इस थाने के गठन से पर्यटकों की सुरक्षा, उन्हें छेड़छाड़ व अभद्रता करने वालों से बचाने के साथ ही लपकों से निजात मिलने की उम्मीद है।

इनका कहना है

‘अपराधियों की गतिविधियों सूचनाएं संकलित करने और साइबर अपराध की जांच व रोकथाम के लिए साइबर क्राइम यूनिट का गठित करने की प्रक्रिया चल रही है। पर्यटकों की सुविधा के लिए साढ़े पांच साल पहले स्वीकृत पुलिस स्टेशन पर्यटक भी खोला जाएगा। तीनों विंग का जनवरी में गठन कर दिया जाएगा।’
आलोक वशिष्ठ, पुलिस कमिश्नर, जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2F1V49V
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment