बयान दर्ज होने से पहले हेड कांस्टेबल की थम गई सांसे, जानें क्या है मामला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। पारिवारिक क्लेश से परेशान होने के बाद पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले हेड कांस्टेबल की महात्मा गांधी अस्पताल में मौत हो गई। अब उदयमंदिर थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

खुद को कर दिया था आग के हवाले

थानाधिकारी प्रदीप शर्मा के अनुसार पावटा चौराहे के पास लोहार कॉलोनी निवासी हरिसिंह लोहार (55) प्रथम बटालियन आरएसी में हेड कांस्टेबल थे। पुत्र व पुत्रवधू की प्रताडऩा और पारिवारिक कलेश से परेशान होकर शनिवार अपराह्न कोर्ट परिसर में आबकारी व बीमा भवन के पीछे एकांत में जाकर पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग के हवाले कर दिया था। जिसे गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

मजिस्ट्रेट के समक्ष नहीं हो पाए बयान दर्ज

पुलिस का कहना है कि खुद को आग लगाए जाने के बाद पुलिस ने अस्पताल में उसके बयान लिए थे, लेकिन मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए सीजेएम को रात को ही आवेदन कर दिया गया था, लेकिन बयान दर्ज कराने से पहले ही मौत हो गई।

जांच के बाद हो सकता है ये मामला दर्ज

फिलहाल पुलिस ने मृतक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। सिर्फ मर्ग दर्ज की। जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक की मानसिक स्थिति के संबंध में जांच की जाएगी। इसके बाद आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने की एफआइआर दर्ज की जा सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FeaWpS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment