गर्भवती महिलाओं पर स्वाइन फ्लू का कहर, एक और महिला की मौत, 20 नए पॉजीटिव मरीजों में 15 महिलाएं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर.
संभाग भर में फैला स्वाइन फ्लू गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों को अधिक चपेट में ले रहा है। रविवार को स्वाइन फ्लू की चपेट में आई एक और गर्भवती महिला की जान चली गई। एसएन मेडकल कॉलेज में 49 सैम्पलों की जांच में 20 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इनमें 15 महिला है। नए साल के एक सप्ताह में स्वाइन फ्लू से मृतकों की संख्या 7 हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार खारिया खंगार-गोटन निवासी गर्भवती अंजू (22) की रविवार सुबह एमडीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। रविवार शाम को अंजू की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एमके आसेरी ने बताया कि एमडीएम अस्पताल में रविवार को भर्ती मरीजों की संख्या 47 रही। इनमें 30 मरीज पॉजीटिव है। पांच गर्भवती है। एक गर्भवती को वेंटीलेटर व 3 को ऑक्सीजन पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू की चपेट में आने पर मरीज के समय पर अस्पताल पहुंचने पर इलाज हो रहा है। मरीज को इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए। अस्पताल में हर दिन कई मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा रहे हैं। रविवार को 12 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। मरीजों की लगातार संख्या बढऩे के कारण मथुरादास माथुर अस्पताल में एक और आईसीयू स्वाइन फ्लू के लिए शुरू कर दिया गया है। एमडीएम में एफ नाम का नया वार्ड शुरू करने के बाद स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए 62 बैड की व्यवस्था हो चुकी है। गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेश भाटी ने बताया कि गांधी अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। इधर चिकित्सा विभाग की ओर से शहर में स्वाइन फ्लू मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। शहर के हाई रिस्क क्षेत्रों में टीमें लगा रखी है।
20 नए नए पॉजीटिव मरीज-
रविवार को सारण नगर जोधपुर निवासी 26 वर्षीय पुरूष, झालामण्ड जोधपुर निवासी 58 वर्षीय महिला, जोधपुर निवासी 56 वर्षीय महिला, बकरा मंडी जोधपुर निवासी 50 वर्षीय महिला, मथानिया निवासी 30 वर्षीय पुरूष, मंडिया खुर्द जोधपुर निवासी 20 वर्षीय महिला, शास्त्रीनगर जोधपुर निवासी 34 वर्षीय डॉक्टर महिला व उसकी दो वर्षीय पुत्री, बड़लावास ओसियां निवासी 22 वर्षीय महिला, जोधपुर निवासी 22 वर्षीय महिला, चौहानों का बास जोधपुर निवासी 22 वर्षीय महिला, पाल रीको एरिया जोधपुर से 31 वर्षीय पुरूष, महामंदिर जोधपुर से 55 वर्षीय पुरूष, बकरा मंडी जोधपुर से 60 वर्षीय महिला, शंकर नगर जोधपुर से 52 वर्षीय महिला, महामंदिर जोधपुर से 30 वर्षीय महिला, अम्बेडकर स्कूल जोधपुर से 35 वर्षीय युवक, महावीर नगर महामंदिर जोधपुर से 13 वर्षीय बालिका, रावत बिल्डिंग बागर चौक जोधपुर से 36 वर्षीय महिला, खारिया खंगार जोधपुर निवासी 22 वर्षीय महिला की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आई है।


कलक्टर पहुंचे माइक्रोबायलॉजी लैब-
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायलॉजी लैब का निरीक्षण कर स्वाइन फ्लू के सैम्पलों की जांच प्रक्रिया को देखा और आवश्यक निर्देश भी दिए। लैब अधीक्षक डॉ. पीके खत्री ने जिला कलक्टर को बताया कि लैब में स्वाइन फ्लू टेस्ट के लिए तीन अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध है, जो स्वाइन फ्लू जांच के लिए पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि मशीनो में एक बार ब्लड सैम्पल लगाने के 6 घंटे बाद में रिपोर्ट आती हैै।


सरकारी व निजी स्कूलों को दिए निर्देश-
जिला कलेक्टर ने सरकारी व निजी स्कूलों को अपने संस्थान में बीमार बच्चो को अस्पताल में जांच कराने व घर पर आराम करने के लिए छुट्टी देने के लिए निर्देशित किया है। सरकारी व निजी स्कूलों में पहले से ही प्रार्थना सभा पर रोक है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2C25NxZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment