खारिया मीठापुर (जोधपुर). देश की सीमा पर सुरक्षा करने वाला मां का एक लाल गत साढ़े तीन महीनों से लापता है। इस बेसहारा मां और उसके परिजनों की पुकार सुनने वाला कोई नहीं है। उसका प्रशासन, राजनेताओं से मानो विश्वास ही उठ गया है अब उसके पास सिवाय आंसू बहाने के कुछ भी नहीं।
जानकारी के अनुसार झाक निवासी आयचूकी देवी वाल्मिकी ने बताया कि उसका बेटा श्रवणकिशोर पुत्र छोटाराम बीएसएफ की बटालियन यूनिट 97 में शिलॉंग मेघालय यूनिट कैम्पस में कांस्टेबल था। दिसम्बर माह में शिलॉंग बटालियन कमाडेन्ड
कार्यालय से आए पत्र से उन्हें जानकारी मिली कि उनका बेटा गत 17 अक्टूबर 2018 से गायब है वो सर्विस के यूनिट केम्पस में नहीं है। परिजनों ने शिलॉंग में पता किया तो वहां अधिकारियों को भी इसकी जानकारी नहीं है।
काफी प्रयासों के बाद श्रवणकिशोर का पता नहीं चल पाया। परिवार में पत्नी अन्जूदेवी, पुत्रियां कुसुम व बीटू, भाई राजूराम व मां आयचूकदेवी ने पुलिस, प्रशासन व राजनेताओं से गुहार की कि उनके बेटे का पता लगाने में प्रशासन उनकी मदद करें।
पेंट र का कार्य करने गया, फि र नही मिला
बीएसएफ शिलॉंग कार्यालय से पुलिस थाना बिलाड़ा व निवास स्थान पर आए पत्र में वहां के डिप्टी कमाडेंड पीसी सिंह ने बताया कि डीआईजी बटालियन का निरीक्षण करने वाले थे। इसलिए हमारी दूसरी बटालियन यूनिट 30 पर कलर का काम करने उसको गत 11 अक्टूबर 2018 को भेजा। उसको वापस यूनिट 97 में बुलाने के लिए यूनिट 30 को फोन किया तो पता चला कि उसको 17 अक्टूबर 2018 को काम पूरा होने पर वापस भेज दिया। लेकिन वो यूनिट 97 नहीं पहुंचा तो वहां के मार्केट, टैक्सी स्टैण्ड, बस स्टैंड रेलवे स्टेशनों सहित सार्वजनिक स्थलों सहित आस-पास इलाकों में तलाश की लेकिन वो नहीं मिला। शायद वो गांव चला गया हो तो इसके लिए परिजनों को सूचना की गई।
नहीं पहुंचा गांव, मोबाइल भी 16 अक्टूबर से बंद
परिजनों ने बताया कि उसके पास मोबाइल है। अंतिम बार उसने फोन व वाट्सअप 16 अक्टूबर को उपयोग किया। उसके बाद से उसका फोन भी बंद है। परिजनों ने बताया कि वो अपने गांव झाक अंतिम बार रक्षाबंधन पर आया था।
इन्होंने कहा
बीएसएफ शिलॉंग बटालियन 97 के डिप्टी कमाडेंड अमित ने बताया कि बीएसएफ जवान श्रवण किशोर ने लापता होने के बाद हमने वहां के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। हमारी तरफ से पूरे प्रयास किए जा रह है। शिलॉंग पुलिस ने बताया कि श्रवणकिशोर के मोबाइल की लोकेशन अंतिम बार राजस्थान में बताई गई।
-अमित, डिप्टी कंमाडेंड शिलॉंग बटालियन 97।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CectJr
0 comments:
Post a Comment