गहलोत के गृह जिले में बदला पुलिस बेड़ा, अधिकांश अधिकारी वही जो कांग्रेस की पिछली सरकार के समय थे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

विकास चौधरी/जोधपुर. रा’य में नई सरकार बनने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री के गृह जिले के पुलिस बेडे में डीसीपी(पश्चिम) मोनिका सैन को छोड़ सभी उ"ा अधिकारियों को बदल दिया गया। यहां लगाए गए आठ में से चार अधिकारी कांग्रेस की पिछली सरकार के दौरान भी जोधपुर में तैनात थे। जोधपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ पिछली कांग्रेस सरकार के समय भी इसी पद पर रहे थे। इनके अलावा कांग्रेस सरकार के समय जोधपुर में सचिन मित्तल आइजी रेंज जोधपुर और सवाईसिंह गोदारा डीआइजी एसीबी को रविवार को जोधपुर में लगाया गया। जबकि सोमवार को जारी आदेश में डॉ. विष्णुकांत डीआइजी आरपीटीसी, बारहट राहुल मनहर्दन पुलिस अधीक्षक जोधपुर (ग्रामीण), राजेंद्र प्रसाद गोयल डीसीपी (मुख्यालय एवं यातायात), आर्दश सिधू एसपी इंटेलीजेंस (सीआइडी, एसएसबी) और धमेंद्र सिंह को डीसीपी (पूर्व) पुलिस कमिश्नरेट के पद पर लगाया है।

सरकार कोई हो, सीएम के गृह जिले में पोस्टिंग
आइपीएस बारहट राहुल को नई सरकार बनते ही सीएम के गृह जिले में पोस्टिंग मिलती है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय बारहट 9 अगस्त से 11 सितम्बर 2013 तक आरपीटीसी कमांडेट और 14 सितम्बर से 11 जनवरी 2014 तक डीसीपी (पूर्व) के पद पर जोधपुर में कार्यरत रहे। सन् 2014 में भाजपा सरकार आते ही उन्हें तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे के गृह जिले झालावाड में एसपी के पद पर लगाया गया था।

दोनों सरकारों ने जोधपुर लगाया
आइपीएस सचिन मित्तल भाजपा सरकार के समय 8 जनवरी 2014 से 17 जुलाई 2014 तक जोधपुर पुलिस कमिश्नर के पद पर रहे। इससे पहले कांग्रेस की सरकार के दौरान 14 सितम्बर 2009 से 29 अक्टूबर 2010 तक एसपी इंटेलीजेंस (सीआइडी, एसएसबी) और इससे पूर्व 22 सितम्बर 1999 से 30 अगस्त 2000 तक एडिशनल एसपी जोधपुर के पद पर रहे थे।

चार साल में 6 बार तबादला

डॉ. विष्णुकांत को सन् 2014 में भाजपा सरकार बनने पर जोधपुर में डीसीपी (मुख्यालय एवं यातायात) पद पर लगाया गया। इसके बाद सन् 2018 तक उनका जोधपुर व जयपुर में विभिन्न पदों पर 6 बार तबादला हुआ।


पहली बार जोधपुर आए

आइपीएस अधिकारी सवाईसिंह गोदारा, राजेंद्रप्रसाद गोयल, आर्दश सिधू, धर्मेंद्र सिंह को पहली बार जोधपुर लगाया गया है। सिधू प्रोबेश्नर के तौर पर सन् 2014 में कुछ समय सीओ बालेसर के पद पर रहे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2C9vop3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment