विधानसभा में उठा था हेरिटेज पथ के स्वीकृति का मामला, अब शुरू करवाने के लिए हो रहा है संघर्ष

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया/जोधपुर. शहर में हेरिटेज संरक्षण के लिए पहले हेरिटेज पाथ स्वीकृत करवाने को संघर्ष करना पड़ा और अब इस काम को शुरू करवाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। शहर के भीतरी क्षेत्र के हेरिटेज संरक्षण और वार्ड संख्या 35 को हेरिटेज वार्ड घोषित करने का मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। माणक चौक से मकराना मोहल्ला और घंटाघर गाच्छा बाजार से किले की घाटी तक बनने वाले हेरिटेज पाथ का शिलान्यास व वर्कऑर्डर जारी होने के बाद भी काम शुरू होने का इंतजार है। चुनाव से पहले जारी हुए कार्यादेश पर सरकार बदलने के साथ ही काम शुरू करवाना चुनौती है। इस काम पर 2 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च होनी है। हेरिटेज पथ के साथ आस-पास के हेरिटेज स्थलों के संरक्षण को लेकर पत्रिका ने बीड़ा उठाया और अभियान शुरू किया। अब कई लोग इस जनअभियान के जुड़ते जा रहे हैं।

विधानसभा में उठा मामला

फरवरी 2018 में वार्ड 35 को हेरिटेज वार्ड घोषित करने के लिए पूर्व विधायक कैलाश भंसाली ने विधानसभा में मामला उठाया था। इसके बाद सरकार ने इसमें पहल की ओर जेडीए को वर्र्किंग एजेंसी बनाते हुए बजट जारी किया। लेकिन अभी तक धरातल पर काम शुरू होने का इंतजार है।


कर रहे संघर्ष

‘इस कार्य के लिए लम्बे समय से प्रयास कर रहे हैं। हेरिटेज पथ स्वीकृत करवाने के लिए भी संघर्ष किया। अब वर्कऑर्डर हो चुके हैं तो काम शुरू करवाने के प्रयास भी करेंगे।
- राजेश कच्छवाह, पूर्व महामंत्री, शहर भाजपा जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FeZYAF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment