सफाई ढंग से नहीं, डंपिंग यार्ड प्रभारी निलंबित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला और महापौर घनश्याम ओझा ने मंगलवार को शहर के तीनों डंपिंग यार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू नहीं मिलने पर एक कर्मचारी को निलंबित किया है।
महापौर घनश्याम ओझा, निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला, उपायुक्त राजेंद्र राठौड़, अनुराग भार्गव और निगम के अन्य अधिकारी मंगलवार को जेल के पास स्थित डंपिंग स्टेशन पर पहुंचे । यहां डंपिंग यार्ड पर रिकॉर्ड का संधारण सही तरीके से नहीं होने पर डंपिंग स्टेशन प्रभारी को रिकॉर्ड का संधारण व्यवस्थित करने के पाबंद किया गया। वहीं बिना ढके कचरा परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी अधिकारी काजरी स्थित कचरे के ढेर पर पहुंचे। यहां डंपिंग यार्ड प्रभारी मौके पर नहीं मिला, जिस पर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ने डंपिंग यार्ड प्रभारी सुरेंद्र बारासा को निलंबित करने के आदेश दिए। निगम की टीम ने प्रतापनगर स्थित शहर के तीसरे डंपिंग यार्ड का भी निरीक्षण किया। यहां भी रिकॉर्ड सही नही मिलने पर महापौर व आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी को रिकॉर्ड का सही तरीके से रखने के लिए पाबंद किया गया। महापौर ओझा ने बताया कि तीनों ही डंपिंग यार्ड के प्रभारियों को बदलकर नगर निगम के 2-2 अन्य कर्मचारियों को लगाया जाएगा और यह सभी कर्मचारी संबंधित सीएसआई के निर्देशन में कार्य करेंगे।

वार्डों में देरी से पहुंचे वाहन, लगाया जुर्माना

निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि सफ ाई कार्य के लिए ठेके पर लगे वाहन समय पर वार्ड में नहीं पहुंचने की शिकायतें मिल रही थी। जिसका आकस्मिक निरीक्षण कर सत्यापन करवाया गया तो कई वाहन निर्धारित समय से काफ ी देरी से वार्ड में पहुंचे। इस पर टेंडर की शर्तों के मुताबिक संवेदक फ र्म पर करीब 4 हजार रुपयों की पेनल्टी लगाई गई। आयुक्त ओला ने बताया कि यदि भविष्य में समय पर संसाधन नहीं पहुंचे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने वार्ड संख्या 38 में दो ट्रेक्टर ट्रोली दो 8 बजे, वार्ड सं. 33 में साढ़े नौ बजे, वार्ड सं. 62 में 8 बजे, वार्ड संख्या 49 में 8 बजे और 30 में सवा आठ बजे पहुंची। इसी प्रकार टैक्सी वार्ड सं. 47, 46, 33 व 38 मे आठ बजे पहुंची। सूरसागर में कराली 8 बजकर 20 मिनट व सूरसागर जोन के भीतरी शहर में सीवर मशीन 8 बजे पहुंची। बाईजी का तालाब में भी डंपर समय पर नहीं पहुंचा था। इन सभी को लेकर सहायक अभियंता यांत्रिकी ने पैनल्टी लगाई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2H1sFU0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment