जोधपुर.
जोधपुर विकास प्राधिकरण की ओर से बन रहे ओवरब्रिज की नियमित रिर्पोटिंग व मौके पर कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहेंगे। सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता व अन्य उच्चाधिकारी नियमित अवलोकन करेंगे। साथ ही गुणवत्ता की जांच कर प्रगति रिपोर्ट देंगे। जेडीए आयुक्त गौरव अग्रवाल ने जेडीए के अभियंताओं की बैठक में यह निर्देश दिए।
उन्होंने अभियंताओं को विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए सभी अभियन्ताओं को निर्धारित प्रपत्र में प्रगति रिपोर्ट सक्षम अधिकारियों से अनुमोदित करवाकर प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने योजनाओं से प्राप्त होने वाली 70 प्रतिशत राशि उसी योजना एवं मद में व्यय करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदकों की ओर से किए गए कार्यों का मेजरमेंट बुक (एमबी) में इंद्राज करते हुए सभी संवेदकों को समय पर नियमित रूप से भुगतान करने की बात कही। बैठक में निदेशक वित्त तुलसीदास शर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी मौजूद रहे।
बजट से पूर्व ढांचागत विकास की बनेगी रूपरेखा
अगले वित्तीय वर्ष के बजट में होने वाले आय एवं व्यय के पूर्वानुमान के लिए प्राधिकरण द्वारा माह फरवरी तक बजट प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए। नवीन योजनाओं में होने वाली आय एवं व्यय का पूर्व निर्धारण समय पर किया जाए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FjfGe6
0 comments:
Post a Comment