गजेंद्र दहिया/जोधपुर. प्रदेश के जोधपुर व अजमेर डाक परिमण्डल में पिछले लम्बे से निदेशक का पद रिक्त होने से डाक सेवाओं के संचालन व पर्यवेक्षण का कार्य भगवान भरोसे चल रहा है। अन्य अधिकारी जैसे-तैसे गाड़ी खींच रहे हैं लेकिन निदेशक नहीं होने से डाक विभाग की योजनाएं जनता तक नहीं पहुंच पा रही है। जोधपुर में 7 महीने से निदेशक की कुर्सी खाली पड़ी है। एक अनुमान के मुताबिक देश में निदेशकों की पचास फीसदी कमी है। अब केंद्र सरकार अधीनस्थ अधिकारियों को निदेशक पद पर पदोन्नत करके पद भरने का प्रयास कर रही है।
राजस्थान डाक परिमण्डल को तीन सर्किल जयपुर, जोधपुर और अजमेर में विभक्त किया गया है। जोधपुर और अजमेर सर्किल में 13-13 जिले हैं। जोधपुर पश्चिमी राजस्थान में डाक सेवाओं का डिलिवरी व मॉनिटरिंग करता है और अजमेर पूर्वी व दक्षिणी राजस्थान के डाकघरों की निगरानी करता है। डाक सेवाओं को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निदेशक (डाक सेवाएं) पर होती है। जोधपुर व अजमेर में निदेशक का पद खाली पड़ी है। जोधपुर में तत्कालीन निदेशक कृष्ण कुमार यादव का जून 2018 में लखनऊ स्थानांतरण हो गया। उसके बाद उनकी पद खाली है। जोधपुर के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के डाक अधीक्षक व प्रवर अधीक्षक अब सीधे पोस्ट मास्टर जनरल को रिपोर्टिंग कर रहे हैं, जिससे उनके अपने कामकाज पर विपरित असर पड़ रहा है।
यह काम है निदेशक का
डाक विभाग में मेल सर्विस, फाइनेंशियल सर्विस, फिलेटली, काउंटर सर्विस, बिजनेस सर्विस और ई-पोस्ट सर्विस मुख्य रूप से होती है। इसमें रजिस्टर्ड व स्पीड पोस्ट आर्टिकल की डिलीवरी, बचत खाता, सावधि जमा खाता, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना, राष्ट्रीय बचत पत्र जैसी सुविधाओं की डिलिवरी, मॉनिटरिंग, इवोल्यूशन, कस्टमर फीड बैक की अंतिम जिम्मेदारी निदेशक की होती है। इसके अलावा लिपिक पद से ऊपर के पदों पर स्थानांतरण भी निदेशक करता है साथ ही डाक सेवाओं के लक्ष्य के लिए भी वही जिम्मेदार है। गत वर्ष से डाक विभाग का बैंक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शुरू होने से निदेशक की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
प्रक्रिया चल रही है
‘निदेशक नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नया निदेशक मिल जाएगा। वैसे निदेशक पर काबिज व्यक्तियों की शॉर्टेज है, जिसके कारण कई जगह निदेशक पर खाली है लेकिन सरकार प्रयास कर रही है।
विधानचंद्र रॉय, पोस्ट मास्टर जनरल, राजस्थान डाक परिमण्डल, पश्चिमी क्षेत्र जोधपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TpeF83
0 comments:
Post a Comment