वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. लोकतंत्र का महापर्व मनाने का उत्साह जहां सम्पूर्ण राजस्थान में देखने को मिल रहा है। अपने मतों का उपयोग करने आमजन के साथ मंत्री और जनप्रतिनिधि भी उमंग के साथ अपने बूथ पर पहुंच रहे हैं। इस क्रम में सुबह केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और जोधपुर सांसद अपनी पत्नी व पुत्री के साथ वोट डालने पहुंचे। यहां पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जो माहौल बना है उससे लगता है कि विकास के नाम पर यहां की जनता वोट देने पहुंच रही है। एक नया भारत बनाने के क्रम में वोट देने के लिए पहुंच रही है। पीएम मोदी, अमित शाह और मुख्यमंत्री राजे की जनसभाओं में लोगों का उत्साह देखने को मिला है। इससे लगता है कि फिर से भाजपा ही अपनी सरकार बनाएगी। इनके साथ ही अन्य केंद्रों पर भी प्रत्याशी अपने मतों का उपयोग करने के लिए उत्साहपूर्वक पहुंच रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EitbLp
0 comments:
Post a Comment