जहां पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत डालेंगे वोट, वहां 15 मिनट देरी से शुरू हुई मतदान प्रकिया, यह है बड़ी वजह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : एसके मुन्ना/जोधपुर. लोकतंत्र का महापर्व मनाने का उत्साह जहां सम्पूर्ण राजस्थान में देखने को मिल रहा है। वहां जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पोलिंग बूथ सेंटर पर सामने आई इस दिक्कत ने सभी को परेशानी में डाल दिया। हालांकि 15 मिनट की मशक्कत के बाद स्थितियां सामान्य बताई जा रही हैं लेकिन इससे मतदाताओं का उत्साह एकबारगी ठंडा पड़ता दिखा। हुआ यूं कि जिस पोलिंग बूथ पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत वोट डालने वाले हैं। वहां ईवीएम मशीन में कनेक्टीविटी नहीं होने के कारण मतदान प्रक्रिया में करीब 15 मिनट लग गए। ऐसे में अधिकारी और कर्मचारी इस दिक्कत को दूर करने में जुट गए। महामंदिर ओसवाल समाज वर्धमान जैन स्कूल में बनाए गए बूथ में आई इस समस्या के कारण सुबह से ही अपने मतों का उपयोग करने आए लोगों को परेशानी हुई। वहीं बताया जा रहा है कि जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत भी परिवार संग यहां वोट देने के लिए पहुंचने वाले हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QGu4TH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment