जोधपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Shahnawaz Hussain ने मंगलवार को यहां कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। बोले, कांग्रेसी जब हारने लगते हैं तो अभद्र भाषा पर उतर आते हैं। Navjot Singh Sidhu का बयान तो सुना होगा? कांग्रेसियों को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री फरिश्ते लगते हैं। अपने प्रधानमंत्री को वे अपशब्द कहते हैं।
शाहनवाज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, प्रधानमंत्री की जोधपुर सभा (Rajasthan Election 2018) के बाद कांग्रेस पस्त हो गई है। वह पूरे संभाग में शून्य पर आउट होगी। उन्होंने कहा कि गहलोत को घेरने की भी रणनीति है। वसुंधरा राजे के सामने चुनाव लड़ रहे मानवेन्द्रसिंह भी अपनी जमानत बचाने में लगे हैं।
ताजा मामलों पर बोले
- बुलंदशहर में पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या: घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जांच की जा रही है। यह उत्तरप्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश है।
- उत्तरप्रदेश में शहरों का नाम परिवर्तन: जो गलतियां इतिहास में आक्रांताओं ने कीं, उन्हें सुधार रहे हैं। नाम बदले नहीं, पहले जो नाम थे वही रखे हैं। अयोध्या युगों से है, अब उसका नाम पुन: अयोध्या किया है। अकबर ने गलती की तब आंदोलन क्यों नहीं किया? सिर्फ एक स्टेशन का नाम नया (उपाध्याय पर) रखा है।
भीड़ में काले झंडे लेकर आए कुछ लोग
जयपुर। आदर्शनगर के घाटगेट इलाके में मंगलवार रात शाहनवाज की सभा में कुछ लोग काले झंडे ले आए। हेमामालिनी के आने की सूचना के कारण वहां हजारों की भीड़ जमा थी। हुसैन पहुंचे तो 10-15 लोग काले झंडे दिखाकर नारेबाजी करने लगे। हुसैन ने इसे कांग्रेसियों की हरकत बताया। फिर 20 मिनट में रात 10 बजते ही सभा खत्म कर हुसैन चले गए। बालोतरा के पाटोदी की सभा में शाहनवाज ने कहा, कांग्रेस की सटोरियों से सेटिंग है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2E34sKb
0 comments:
Post a Comment