crude oil के हिसाब से पेट्रोल 23 रुपए सस्ता, उपभोक्ताओं को सिर्फ 13 रुपए की राहत!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पिछले दो महीने से गिर रही है। क्रूड ऑयल 32 प्रतिशत तक सस्ता हो गया लेकिन तेल कम्पनियों ने पेट्रोल के दाम में केवल 15 फीसदी और डीजल के सिर्फ 12 फीसदी कम किए हैं। यदि तेल कम्पनियां चार दिसम्बर के अंतरराष्ट्रीय बाजार भाव के अनुसार पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती तो मंगलवार को राजस्थान में पेट्रोल 62.36 रुपए प्रति लीटर और डीजल 57.38 रुपए प्रति लीटर बिकता। बाजार की निगाहें तेल निर्यातक देशों के संगठन ‘ओपेक’ की गुरुवार को होने वाली बैठक पर टिकी हैं। इसमें कच्चे तेल का उत्पादन घटाने का फैसला किया जा सकता है।

 

यूं समझिए तेल की कीमतों को

कच्चे तेल की कीमत दो महीने पहले चार अक्टूबर को 86.29 डॉलर प्रति बैरल थी। उस समय प्रदेश में पेट्रोल करीब 85 रुपए और डीजल 78.21 रुपए प्रति लीटर था। इसके बाद अमरीका, सऊदी अरब, लीबिया, रुस जैसे देशों द्वारा तेल उत्पादन बढ़ाने से कच्चा तेल पिघलने लगा। गत 23 नवम्बर को कच्चे तेल के भाव 32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58.80 डॉलर प्रति बैरल थे। उस दिन पेट्रोल 76.08 और डीजल 72.83 रुपए प्रति लीटर बिका। यानी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 10.5 प्रतिशत और 7 प्रतिशत ही घटाई। गत चार दिसम्बर को कच्चा तेल 61.50 डॉलर प्रति बैरल (26.64 प्रतिशत सस्ता) था। जबकि प्रदेश में पेट्रोल के दाम केवल 15 प्रतिशत और डीजल 12.2 प्रतिशत घटे हैं।

अमरीका की वजह से क्रूड में गिरावट
अमरीका द्वारा इरान पर प्रतिबंध लगाने और उसका तेल नहीं खरीदने की धमकी के बाद पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ था और चार अक्टूबर को चार साल के सबसे सर्वाधिक उच्च स्तर पर चला गया। इसके बाद अमरीका ने अपना उत्पादन तेजी से बढ़ाया। इरान के तेल निर्यात को राहत दी। सऊदी अरब में अमरीकी पत्रकार जमाल खगोशी की हत्या के समय दोनों देशों में विवाद फिर गहराया लेकिन सऊदी अरब ने भी उत्पादन में तेजी जारी रख कच्चे तेल की कीमतें नहीं बढऩे दी। रूस ने भी उत्पादन अधिक बढ़ाया। लीबिया में गृहसंकट के बावजूद तेल उत्पादन बेहतर हो रहा है। उधर भारत में डॉलर के मुकाबले मजबूत हुए रुपए से भी तेल की कीमतें घटाने में मदद मिली। दो महीने पहले एक डॉलर की कीमत 74.48 थी जो मंगलवार को चार रुपए प्रति डॉलर घटकर 70.48 रुपए रह गई।


दो महीने में पेट्रोल 13 व डीजल 10 रुपए सस्ता

तिथि --------- पेट्रोल --------- डीजल


4 अक्टूबर ---------84.96 ---------78.21
1 नवम्बर ---------79.87 ---------76.03
15 नवम्बर ---------77.75 ---------74.35
30 नवम्बर ---------73.41---------69.96
4 दिसम्बर ---------72.28 ---------68.63



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PlkQYr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment