अशोक गहलोत के सामने उतरे भाजपा प्रत्याशी खेतासर ने बनाई हार की हैट्रिक, चुनाव प्रचार में किया था सबसे अधिक खर्चा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

राजेश दीक्षित/जोधपुर. इस चुनाव में किसी ने भले ही जीत की हैट्रिक नहीं बना पाए हैं। चुनाव मतगणना के परिणामों के अनुसार सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शंभूसिंह खेतासर लगातार तीन बार हारकर अपनी हार की हैट्रिक जरूर बना चुके हैं। खेतासर इस बार के अलावा पिछला चुनाव भी सरदारपुरा विधानसभा सीट से ही हारे थे। इसके अलावा वर्ष 2008 में ओसियां से निर्दलीय मैदान में उतरे थे। उस समय कांग्रेस के महिपाल मदेरणा से पराजित हुए। इतना ही नहीं खेतासर वर्ष 2009 में पाली से बसपा पार्टी से लोकसभा का चुनाव भी हार गए थे। उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार-प्रसार में जिले में सर्वाधिक खर्चा खेतासर के नाम ही रहा था। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने गढ़ में अपनी साख बचाते हुए खेतासर को लगातार दूसरी बार हरा कर अपनी जीत का ढंका बजाया है। गहलोत ने करीब 44 हजार से अधिक मतों से खेतासर को करारी शिकस्त दी है। खेतासर के सिर पर अब तक एक बार भी जीत का सेहरा नहीं सजा है। खेतासर पिछला चुनाव हार गए थे तो भाजपा सरकार ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा देकर नवाजा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zSSkZf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment