लोहावट में किसनाराम ने बजाई जीत की बंसी, जिले में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बने

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजस्थान विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के साथ ही तस्वीर साफ होने लगी है कि कौनसी पार्टी और कौनसा प्रत्याशी जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। जोधपुर जिले में सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या अशोक गहलोत अपने गढ़ में अपनी पार्टी का डंका बजा पाएंगे? और पहले रुझान से ही यह साफ होने लगा कि प्रमुख सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज करवाते नजर आए। अब तक लोहावट, शेरगढ़, ओसियां और सरदारपुरा सीट पर तस्वीर साफ हो चुकी है। यहां चारों ही सीटों पर कांग्रेसी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करवाई है। लोहावट से कांग्रेस के प्रत्याशी किसनाराम विश्नोई ने जिले में सर्वाधिक वोट प्राप्त किए हैं। चुनावों में उन्हें 105119 वोट मिले हैं। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह खींवसर ने 64630 वोट प्राप्त किए हैं। इनके बीच जीत का अंतर 40489 रहा। निर्दलीय डॉ मघाराम मेघवाल को 5164 वोट मिले हैं। पार्टी द्वारा लगातार हासिल की जा रही जीत के चलते खुशी का माहौल है। समर्थक विजेता प्रत्याशियों को बधाई देने के लिए उमड़ रहे हैं। विजेता प्रत्याशियों के घर व कार्यालय के बाहर उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। लोग उनका पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर मुंह मीठा करवाकर जीत का इजहार कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RO6x0n
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment