जोधपुर. शास्त्रीनगर थानान्तर्गत न्यू पावर हाउस रोड पर सेक्टर सात स्थित सूने मकान के ताले तोडक़र चोरों ने लाखों रुपए के सोने व चांदी के आभूषण, चांदी से निर्मित भगवान की प्रतिमाएं व अन्य सामान चुरा ले गए। वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से चोरों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार सेक्टर सात निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र तुलसीराम चौधरी अपने परिवार के साथ गत २२ दिसंबर को दिल्ली गए थे। सभी सोमवार रात घर लौटे तो ताले टूटे हुए थे। अंदर पहुंचने पर सभी कमरों में सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारियों व बक्सों के ताले टूटे व खुले पड़े थे।
चोरों ने इनमें रखे सोने की कान की बालियां, चार जोड़ी सोने के टोपस, झूमर जोडि़यां, चांदी के बर्तन, चांदी से निर्मित भगवान की प्रतिमाएं, चांदी की पायजेब, दो हाथ घडि़यों के साथ ही अन्य कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2AelL8q
0 comments:
Post a Comment