जोधपुर ने जीता राजपुताना एण्ड सेन्ट्रल इंडिया कप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर।

पोलो ग्राउण्ड पर चल रहे जोधपुर पोलो सीजन में चल रहे राजपुताना एण्ड सेन्ट्रल इंडिया कप (10 गोल) टूर्नामेंट का खिताब जोधपुर टीम ने जीता। टूर्नामेंट का फाइलन मैच मंगलवार को जोधपुर व सहारा वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसमें जोधपुर ने सहारा वॉरियर्स को पांच के मुकाबले साढ़े छह गोल कर डेढ़ गोल के अन्तर से हराते हुए मैच जीता। पहले चक्कर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। जोधपुर की ओर से आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए तीन हैण्डीकेप के अंगद कलान ने दूसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। पांच हैण्डीकेप के सैय्यद बशीर अली व जन्मेजयसिंह ने तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में सहारा वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए सिद्धांत शर्मा ने दूसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल, दो हैण्डीकेप के प्रणव कपूर ने भी दूसरे व चौथे चक्कर में एक-एक व छह हैण्डीकेप के सिमरनसिंह शेरगिल ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया।

--

वाराज एंजल ने जीता प्रदर्शन मैच

फइनल के बाद दोपहर 3 बजे भंवर बाईजीलाल वारा राजे पोलो का का प्रदर्शन मैच सांताज बेबीज व वाराज एंजल के बीच खेला गया। जिसमें वाराज एंजल ने पांच गोल के मुकाबले आठ गोल कर तीन गोल के अन्तर से जीत दर्ज की। प्रदर्शन मैच में सांताज बेबीज की ओर से दो हैण्डीकेप के धनंजयसिंह ने पहले चक्कर में एक गोल, छह हैण्डीकेप के विदेशी खिलाड़ी मनोलो फ र्नांडीज लोरेंट ने दूसरे चक्कर में दो व चौथे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में वाराज एंजल टीम के पांच हैण्डीकेप के अभिमन्यु पाठक ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व चौथे चक्कर में दो गोल किए। पांच हैण्डीकेप के कर्नल रवि राठौड़ ने दूसरे चक्कर में दो व चौथे चक्कर में एक गोल किया। निखिलेन्द्रसिंह ने पहले चक्कर में एक गोल किया। मैच की शुरुआत में वारा राजे व सिराजदेव ने फैडरेशन ऑफ इंटरनेशनल पोलो (एफ आइपी) के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद गजसिंह के साथ गेंद फेंककर खेल शुरू करवाया व मैच के बाद विजेताआें को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। बुधवार से महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप (10 गोल) टूर्नांमेंट शुरु होगा। पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे।

--

जन्मेजयसिंह की मेयर माग्र्रीटा को मिला बेस्ट पोनी अवार्ड

मैच समाप्ति के बाद पोलो खिलाड़ी जन्मेजयसिंह की मेयर माग्र्रीटा को बेस्ट पोनी अवार्ड से सम्मानित किया।

--

सांता क्लॉज ने बांटे बच्चों को उपहार

क्रिसमस के अवसर पर मैच समाप्ति के बाद उम्मेद भवन पैलेस की रॉयल बग्गी पर सवार सांता क्लॉज ने जिंगल बैल की मधुर धुन के बीच मैदान के चारों ओर घूमकर बच्चों का अभिवादन किया व अपने बच्चों को पुरस्कार दिए। बग्गी कोच पूनमचन्द परम्परागत वेशभूषा में बग्गी चला रहे थे।

-



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2rW0E6c
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment