जोधपुर/बाड़मेर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि कुछ लोगों ने मुझे धोखा दिया। टिकट मुझसे ले गए और इसके बाद निर्दलीय नामांकन भर दिया। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सिर्फ 57 सीटों पर ही उम्मीदवार उतारने का यही कारण बताया। बेनीवाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन लूणी विधानसभा क्षेत्र के कुड़ी भगतासनी दशहरा मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे।
अपने तय समय से करीब चार घंटे देरी से पहुंचे बेनीवाल को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे। दोपहर करीब पौने तीन बजे हैलीकॉफ्टर से बेनीवाल पहुंचे और करीब 18 मिनट तक उन्होंने संबोधन दिया। उन्होंने गहलोत-वसुंधरा दोनों को एक-दूसरे के घोटाले छिपाने वाला बताया।
बाड़मेर के नेताओं में दम नहीं: बेनीवाल
बाड़मेर में हनुमान बेनीवाल ने कहा कि बाड़मेर के नेता उनकी हुंकार से डर गए हैं। इसलिए नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। बाड़मेर जिले के बायतु में बुधवार को आयोजित जनसभा में बेनीवाल ने कहा कि किसी के चक्कर में मत आना। भाजपा-कांग्रेस दोनों दल बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।
बायतु क्षेत्र में तो कांग्रेस के नेताओं की यह स्थिति हो गई है कि उनको लोगों के पैर पकडऩे पड़ रहे हैं। नेताओं में दम नहीं है। बाड़मेर के नेताओं ने मुनीमगिरी की है। उन्होंने कहा कि वशंवाद की राजनीति को खत्म करके रहूंगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EgPhhn
0 comments:
Post a Comment