जोधपुर. पोलो ग्राउण्ड पर चल रहे जोधपुर पोलो सीजन में हरमिज कप-अरीना पोलो टूर्नामेंट के बुधवार को खेले गए फाइनल में बेनाज-चांदना ने मेयो कॉलेज टीम को साढ़े आठ के मुकाबले तेरह गोल से हरा खिताब जीत लिया। डेढ़ गोल की शुरुआती बढ़त के साथ मेयो कॉलेज ने अच्छी शुरुआत की। टीम के हेमेन्द्रसिंह ने पहले ही चक्कर में लगातार पांच गोल कर मैच पर पकड़ करने की कोशिश की, मगर आगे किसी भी चक्कर में कोई गोल नहीं कर पाए। निखिलेन्द्रसिंह ने दूसरे व चौथे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में बेनाज-चांदना टीम के सन्नी पटेल ने पहले चक्कर में दो, दूसरे चक्कर में चार व तीसरे चक्कर में तीन गोल कर मैच पर जीता। लोकेन्द्रसिंह ने तीसरे चक्कर में एक व चौथे चक्कर में दो गोल किए जबकि अजितेजसिंह ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया। मैच के अतिथि पूर्व सांसद गजसिंह व लेफ्टिनेंट जनरल वीएस श्रीनिवास थे।
अरीना पोलो टूर्नामेंट आज से
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन क्लब इंस्टीट्यूशन के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि गुरुवार से जोधपुर पोलो कप-अरीना पोलो (4 गोल) टूर्नामेंट शुरू होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rkKSS3
0 comments:
Post a Comment