जोधपुर के नए कलक्टर राजपुरोहित ने संभाला कार्यभार, कहा स्वाइन फ्लू कंट्रोल के प्रयास हैं प्राथमिकता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : रणवीर चौधरी/एसके मुन्ना/जोधपुर. जोधपुर जिले के नए कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर पूर्व कलक्टर डॉ रविकुमार सुरपुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मूलत: बाड़मेर के निवासी राजपुरोहित ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि जोधपुर एक बेहतरीन शहर है और इसे और अच्छा बनाने के प्रयास किए जाएंगे। सरकार जो प्राथमिकता तय करेगी वही उनकी प्राथमिकता होगी और उसे पूरे मनोयोग से पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। शहर में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के प्रकोप पर उन्होंने कहा कि इस बारे में रिव्यू लेकर इसे कंट्रोल में किए जाने के प्रयास किए जाएंगे। जो केसेज आएं हैं उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर इस समस्या से डील किया जाएगा। आईआईटी टॉपर रहे राजपुरोहित ने कहा कि जनता की समस्याओं का जितना जल्दी निराकरण हो उस दिशा में आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि नई सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में जोधपुर जिला कलक्टर सहित संभाग के पांच जिलों के कलक्टर बदल गए। इसके साथ जोधपुर के नगरीय निकायों का प्रशासनिक चेहरा भी बदल गया है। अब दोनों निकायों की कमान आइएएस अधिकारियों के हाथ है। जोधपुर संभाग के चार अन्य जिलों के कलक्टर बदले गए हैं। बाड़मेर मूल के निवासी प्रकाश राजपुरोहित को जोधपुर जिले की कमान सौंपी गई है। वे अलवर जिला कलक्टर पद से स्थानांतरित होकर आ रहे हैं। जिला कलक्टर के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल है। अलवर में मई 2018 से कार्यरत थे। राजपुरोहित इलेक्ट्रिक इंजीनियर हैं।

डॉ सुरपुर आवासन मंडल के आयुक्त
जोधपुर से रवि कुमार सुरपुर को राजस्थान आवासन मंडल का आयुक्त लगाया गया है। सुरपुर पिछले डेढ़ साल से जोधपुर में कार्यरत थे। स्थाई रूप से यह पद पिछले कई माह से रिक्त था। अब यह महत्वपूर्ण पद सुरेश कुमार ओला को दिया गया है। वे सीईओ जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पद से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। बीएससी शिक्षा प्राप्त ओला युवा आइएएस हैं और इन्हें शहरी विकास का अच्छा अनुभव हो गया है। 2014 बैच के युवा आईएएस गौरव अग्रवाल को लगाया गया है। 2013 की आइएएस परीक्षा में टॉपर अग्रवाल सीईओ जिला परिषद व एडीएम करौली के पद से स्थानांतरित होकर यहां आ रहे हैं। वे करौली में इस पद पर मई 2018 से कार्यरत थे। अग्रवाल कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियर है। मारवाड़ में वे पहले माउंट आबू व पाली जिले के बाली में उपखंड अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

निकायों की कमान पर आइएएस अफसरों को
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने गृहनगर के प्रशासनिक अमले को मजबूत करते हुए जिला कलक्टर के साथ निकायों की कमान भी आइएएस को सौंपी है। खास बात यह है कि रक्षा मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जोधपुर आए थे तब गहलोत ने ट्विट के जरिये स्मार्ट सिटी की मांग रखी थी। अब जब प्रदेश की कमान पुन: उनके हाथ में आई तो जोधपुरवासियों की यह उम्मीद फिर जगी। इसकी एक झलक उन्होंने निगम आयुक्त के पदस्थापन के साथ दिखा दी है। स्मार्ट सिटी परियोजना में काम कर रहे ओला को जोधपुर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। जिला परिषद सीईओ अविचल चतुर्वेदी को दौसा जिला कलक्टर लगाया गया है। इस पद पर फिलहाल किसी की नियुक्ति नहीं की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QUIKzt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment