स्वाइन फ्लू जोधपुर में मचा रहा तांडव, एक और मौत के बाद 5 नए पॉजीटिव मरीज आए सामने

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिले में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। बीती रात एक और मरीज की मृत्यु स्वाइन फ्लू के कारण हो गई। बीते एक सप्ताह में अब तक चार लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है। इस सीजन में आठ जनों की मृत्यु स्वाइन फ्लू से हुई हैं। पांच नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव-एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबाइलॉजी लैब हुई 16 सैम्पलों की जांच में 5 की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आई है। इसमें जोधपुर शहर के जूनी मंडी व सुभाष नगर निवासी दो महिलाओं और शहर के दो युवक तथा बाड़मेर निवासी अन्य युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

जोधपुर के नए कलक्टर राजपुरोहित ने संभाला कार्यभार, कहा स्वाइन फ्लू कंट्रोल के प्रयास हैं प्राथमिकता

एमडीए अस्पताल के आइसोलेटेड वार्ड में स्वाइन फ्लू से प्रभावित 10 मरीज भर्ती हैं। पूर्व में सैम्पलों की जांच 7 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 3 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एमके आसेरी ने बताया कि एमडीएम में स्वाइन फ्लू के इलाज को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। पूर्व पार्षद की मृत्यु-जानकारी के अनुसार बिलाड़ा क्षेत्र के बिजुरिया बेरा निवासी पूर्व पार्षद लक्ष्मणराम (60) को 21 दिसम्बर को एमडीएम में भर्ती किया गया था। उनकी जांच स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आई थी। सोमवार देर रात लक्ष्मणराम की मृत्यु हो गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2BHKpOr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment