कांग्रेस के समर्थन में आनंदपाल की मां व बेटी ने यहां मांगे वोट, सीएम राजे व भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
उम्मेद चौक के राजदादीसा का नोहरा में रविवार शाम पुलिस एनकाउंटर में मारे गए आनंदपाल सिंह की मां निर्मल कंवर व बेटी योगिता ने कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगे। यहां आनंदपाल की मां व बेटी ने कमल का फूल, हम सब की भूल का नारा दिया। योगिता ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि आनंदपाल जातिवादी नहीं थे, यदि जातिवादी होते बलवीर जाट उनकी पिता की जान नहीं बचाता।

आनंदपाल सिंह की बेटी योगिता ने कार्यक्रम में वसुंधरा राजे व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कहा कि भाजपा को वोट देने से पहले एक बार हरेक एेसी मां, पत्नी व बेटी को याद कर लेना। अब जात-पात व धर्म बांटने वाली भाजपा सरकार को सबक सिखाया जाए।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने उम्मेद चौक के कुछ क्षेत्र सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र वाले भाग में अशोक गहलोत को भी वोट देने की अपील की। साथ ही सभी सीटों पर कांग्रेस को जिताने के लिए कहा। कार्यक्रम में योगिता को तलवार भेंट की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SqcxfM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment